इंग्लैंड पहुंचते ही गंभीर की देखरेख में अभ्यास में जुटी टीम इंडिया, 20 जून से लीड्स में खेला जाएगा पहला टेस्ट

डब्ल्यूटीसी के नए चक्र की शुरुआत होगी 

इंग्लैंड पहुंचते ही गंभीर की देखरेख में अभ्यास में जुटी टीम इंडिया, 20 जून से लीड्स में खेला जाएगा पहला टेस्ट

पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम इंग्लैंड पहुंच चुकी है।

नई दिल्ली। पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम इंग्लैंड पहुंच चुकी है। शुभमन गिल के नेतृत्व में भारतीय टीम ने जमकर पसीना बहाया। 20 जून से लीड्स में पहला टेस्ट खेला जाएगा। टीम इंडिया ने मुख्य कोच गौतम गंभीर की देखरेख में तैयारियां शुरू कर दी हैं। जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह की तेज गेंदबाजी चौकड़ी के अलावा नवनियुक्त कप्तान शुभमन गिल, ऋषभ पंत और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने मुख्य कोच गौतम गंभीर के मार्गदर्शन में अभ्यास किया। रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों के संन्यास लेने के बाद गिल को भारत का 37वां टेस्ट कप्तान बनाया गया। वह एक अपेक्षाकृत युवा टीम की अगुआई कर रहे हैं जिसका लक्ष्य 2007 के बाद से इंग्लैंड में अपनी पहली टेस्ट सीरीज जीतना है।

कई खिलाड़ी खेल रहे हैं नार्थम्पटन में :

सीरीज हेडिंग्ले में शुरू होगी जिसके बाद एजबेस्टन, लॉर्ड्स, ओल्ड ट्रैफर्ड और ओवल में टेस्ट मैच खेले जाएंगे। भारतीय टेस्ट टीम में शामिल कुछ खिलाड़ी अभी भारत ए की तरफ से नॉर्थम्पटन में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दूसरे अनधिकृत टेस्ट मैच में खेल रहे हैं। खेल विज्ञान के क्षेत्र में सर्वाधिक सम्मानित हस्तियों में से एक एड्रियन ले रॉक्स आगामी इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के स्ट्रेंथ एवं कंडीशनिंग कोच के रूप में जुड़े हैं। उन्हें सोहम देसाई की जगह शामिल किया गया है।

डब्ल्यूटीसी के नए चक्र की शुरुआत होगी :

Read More भारत-पाक मैच : आईसीसी के उपाध्यक्ष इमरान ख्वाजा के साथ लाहौर में हुई पीसीबी अध्यक्ष नकवी की बैठक, पाकिस्तान लेगा यूटर्न या रहेगा जिद पर अडिग

इस सीरीज के साथ ही भारतीय टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के नए चक्र की शुरूआत करेगी। भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ शुभमन गिल की कप्तानी में खेलने उतरेगी। गिल को रोहित शर्मा की जगह टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया है। ऋषभ पंत इस सीरीज में उपकप्तान की भूमिका में होंगे। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट 20 जून से लीड्स में खेला जाएगा।

Read More जयपुर पोलो सीजन में खेलेंगे इंग्लैंड के पूर्व कप्तान मैक्स चार्ल्सटन, आगामी दो बड़े हाई-गोल टूर्नामेंटों के लिए किया आमंत्रित 

 

Read More शहबाज शरीफ की बड़ी घोषण: टी20 विश्व कप में भारत के साथ नहीं खलेगा पाकिस्तान, बांग्लादेश के प्रति एकजुटता का दिया हवाला

Post Comment

Comment List

Latest News

यूनुस के राज में बांग्लादेश बना जंग का मैदान : बीएनपी और जमात के बीच हिंसक झड़प, चुनाव से पहले बढ़ा तनाव यूनुस के राज में बांग्लादेश बना जंग का मैदान : बीएनपी और जमात के बीच हिंसक झड़प, चुनाव से पहले बढ़ा तनाव
पिछले कुछ सप्ताह की घटनाओं पर नजर डालने से पता चलता है कि जैसे-जैसे वोटिंग का दिन करीब आ रहा...
वायदा बाजार में नरमी के असर : दोनों कीमती धातुओं में गिरावट, जानें क्या है भाव
लगातार तीसरे दिन हरें निशान में बंद हुए शेयर बाजार: सेंसेक्स 200 अंक से अधिक बढ़त के साथ बंद, इन शेयरों में दिखी तेजी
निजीकरण के विरोध में लामबंद हुए जलदायकर्मी, विभाग के मुख्य अभियंता को दिया ज्ञापन
निर्माण कार्य बिलों की जांच में मनमाने आक्षेप पर रोक : कोषाधिकारियों को निर्देश, चेकलिस्ट के अनुसार ही करें परीक्षण
बाराबंकी में भड़के सीएम योगी, बोलें-कयामत तक नहीं बनेगी बाबरी मस्जिद, हम जो कहते हैं वो करके दिखाते हैं...
आखिर क्यों जेफरी एपस्टीन की सहयोगी मैक्सवेल ने संसद की समिति के सवालों का जवाब देने से किया इनकार? जानें पूरा मामला