जीत के साथ आगाज करने मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया, कप्तान ने की रिंकू के धमाकेदार प्रदर्शन की भविष्यवाणी

टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला ईडेन गार्डन पर खेला जाएगा 

जीत के साथ आगाज करने मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया, कप्तान ने की रिंकू के धमाकेदार प्रदर्शन की भविष्यवाणी
भारतीय टीम मुकाबले में जीत के साथ सीरीज का आगाज करने के इरादे से उतरेगी।

कोलकाता। भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार को यहां ईडेन गार्डन पर खेला जाएगा। भारतीय टीम इस मुकाबले में जीत के साथ सीरीज का आगाज करने के इरादे से उतरेगी। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बुधवार को प्रेस कान्फ्रेंस में कोलकाता में रिंकू सिंह के संभावित धमाकेदार प्रदर्शन की भविष्यवाणी की। उन्होंने मजाकिया अन्दाज में कहा कि रिंकू सिंह को मैं इस ग्राउण्ड पर ढेर सारे छक्के मारते हुए देख रहा हूं। कोलकाता उनका होम ग्राउण्ड है और उन्होंने यहां काफी मैच खेले हैं।  सीरीज में मोहम्मद शमी की भी वापसी हुई है। शमी की वापसी पर सूर्यकुमार ने कहा कि किसी भी अनुभवी गेंदबाज की टीम में वापसी हमेशा फायदेमंद होती है। शमी की वापसी से टीम को मजबूती मिलेगी। उनकी मेहनत और अनुभव टीम के लिए अमूल्य हैं। 

ईडन में ओस का प्रभाव :

ईडन गार्डन्स की ओस पर सूर्यकुमार ने कहा कि हमने अभ्यास के दौरान ओस का अनुभव किया। भीगी गेंद से गेंदबाजी और फील्डिंग का अभ्यास किया। मैच के दौरान भी दोनों टीमों के लिए परिस्थितियां समान रहेंगी।  सूर्यकुमार के अनुसार  यह मैच केवल टीम संयोजन और रणनीति पर निर्भर नहीं होगा, बल्कि खिलाड़ियों की मानसिकता और परिस्थितियों से तालमेल बैठाने की क्षमता भी जीत-हार तय करेगी।

हार्दिक पांड्या ग्रुप लीडरशिप का हिस्सा :

Read More जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव बने यूएस ओपन के नये बादशाह, 4 सेटों तक चले रोमांचक फाइनल में अमेरिकी शेल्टन को हराया

भारतीय टी-20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहले टी-20 मैच की पूर्व संध्या पर कहा कि हार्दिक पांड्या अच्छे मित्र और ग्रुप लीडरशिप का हिस्सा है उनके साथ काम करने में कोई समस्या नहीं हैं। सूर्यकुमार ने आज यहां बातचीत में कहा, हार्दिक और मेरे बीच जो रिश्ता है, वह बेहद अच्छा रहा है। हम दोनों कई सालों से एक साथ खेल रहे हैं। 2018 में मैं जब मैं मुंबई की टीम में गया तब से हम साथ खेल रहे हैं। यहां बस मेरे पास एक अतिरिक्त जिम्मेदारी है। लेकिन जब मैं आईपीएल खेलने जाऊंगा तो यह जिम्मेदारी उनके पास होगी और मैं थोड़ा आराम कर सकूंगा। लेकिन मैदान पर हम हमेशा एक अच्छे दोस्त रहे हैं। हार्दिक हमेशा से ही टीम के लीडरशिप ग्रुप का हिस्सा रहे हैं। मैदान पर और मैदान के बाहर वह सभी फैसलों का हिस्सेदार होते हैं।   

Read More वैभव सूर्यवंशी के ब्रांड वैल्यू ने मचाई धूम! 15 की उम्र में एक दिन में करते है 2 करोड़ की कमाई 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

डेढ़ हजार रुपए फुट हो गई है रावण के पुतले की लागत, कारीगर बोले-मौसम साथ रहा तो ही हो पाएगी कमाई डेढ़ हजार रुपए फुट हो गई है रावण के पुतले की लागत, कारीगर बोले-मौसम साथ रहा तो ही हो पाएगी कमाई
मेयर चुनाव से पहले कांग्रेस ने भाजपा पार्षदों में सेंध का दावा कर सियासी हलचल बढ़ा दी है। 57 नवनिर्वाचित...
मेयर चुनाव से पहले कांग्रेस का भाजपा पार्षदों में सेंध का दावा : टिकट वितरण से कई पार्षद आहत, सुनील शर्मा बोले- अंतरात्मा की आवाज पर मतदान से होगा उलटफेर
एआई की निगाह में राजस्थानी निकायों के चुनाव : राजस्थान में पार्टियां नहीं, मानो होटल इंडस्ट्री लड़ रही चुनाव
शहरी सरकारों के मुखिया का फैसला आज : 273 निकायों में होगा मतदान, 32 में निर्विरोध अध्यक्ष चुने
छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं
शेखावत का राहुल गांधी पर हमला : उपनाम धारण करने से नहीं आती जिम्मेदारी और परिपक्वता, प्रधानमंत्री को लेकर सार्वजनिक मंच पर उनकी हरकतें अशोभनीय
अलवर मेयर चुनाव से पहले सियासी घमासान : भाजपा ने दिखाया 37 का कुनबा, 3 अन्य पार्षद भी साथ होने का दावा