फारूक अब्दुल्ला हमले के मुद्दे पर नोंक झोंक : राज्यसभा में भिड़ी भाजपा और कांग्रेस, घटना की व्यापक जांच कराएगी सरकार

कश्मीर को राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग

फारूक अब्दुल्ला हमले के मुद्दे पर नोंक झोंक : राज्यसभा में भिड़ी भाजपा और कांग्रेस, घटना की व्यापक जांच कराएगी सरकार

कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला पर हुए जानलेवा हमले को लेकर राज्यसभा में गुरुवार को जोरदार हंगामा हुआ। कांग्रेस और भाजपा के बीच तीखी नोकझोंक हुई। कांग्रेस ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए, जबकि सरकार ने घटना की व्यापक जांच और डॉ. अब्दुल्ला की सुरक्षा मजबूत करने का भरोसा दिलाया।

नई दिल्ली। जम्मू -कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला पर जानलेवा हमले के मुद्दे पर गुरुवार को राज्यसभा में कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों के बीच तीखी नोक झोंक हुई और सरकार की ओर से सदन को आश्वस्त किया गया कि इस घटना की व्यापक जांच कराई जाएगी तथा उनकी सुरक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाए जाएंगे। सदन में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शून्य काल शुरू होने से पहले यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि जम्मू -कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था खत्म हो गई है और वहां लोगों के लिए खतरे का माहौल है। उन्होंने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था अब केंद्र तथा सीधे गृह मंत्रालय के हाथ में है, लेकिन वहां प्रमुख लोगों की जान को खतरा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि इस हमले के लिए सीधे-सीधे केंद्र सरकार जिम्मेदार है। खड़गे ने सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति को जम्मू -कश्मीर के राज्य के दर्जे से जोड़ते हुए कहा कि जब तक वहां राज्य का दर्जा बहाल नहीं किया जाएगा कश्मीर सुरक्षित नहीं होगा। उनकी बातों का भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों ने कड़ा विरोध किया, जिससे दोनों पक्षों के बीच तीखी नोक झोंक हुई। 

सरकार की ओर से सदन को आश्वस्त किया गया कि इस घटना की व्यापक जांच की जाएगी और दोषी से पूछताछ में उसके मंसूबों की जानकारी ली जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार केंद्र शासित प्रदेश में  सुरक्षा व्यवस्था के लिए हर जरूरी कदम उठाएगी और अब्दुल्ला की सुरक्षा को भी मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं को राजनीतिक चश्मे से देखना उचित नहीं है और राज्य के दर्जे को इस घटना से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने विपक्ष के नेता के डॉ. अब्दुल्ला को लेकर सरकार पर लगाए गए आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि इस तरह के आरोप कांग्रेस पार्टी की सोच का नतीजा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के मंसूबे ऐसे ही रहे हैं। जम्मू -कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस के नेता चौधरी मोहम्मद रमजान ने अब्दुल्ला पर हमले की घटना पर अफसोस जताते हुए कहा कि हैरानी की बात यह है कि उस समय पुलिस कहीं आसपास नहीं थी उन्होंने कहा कि डॉ अब्दुल्ला के साथ मौजूद उपमुख्यमंत्री भी इस हमले में घायल हुए हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने दोषी को काबू में किया और अब्दुल्ला को अस्पताल लेकर गए उन्होंने अब्दुल्ला की सुरक्षा बढ़ाए जाने तथा जम्मू -कश्मीर को राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग की।

Read More उत्तराखंड में तेज बहाव के बीच नदी में फंसा युवक : एसडीआरएफ ने चलाया सघन तलाशी अभियान, सकुशल निकाला बाहर

 

Read More कलवकुंतला कविता ने की तिरुमाला में भगवान वेंकटेश्वर स्वामी की पूजा-अर्चना: नई राजनीतिक पार्टी बनाने का दिया संकेत, दिल्ली आबकारी नीति के मामले में मिली क्लीन चीट

Tags: Congress

Post Comment

Comment List

Latest News

पेंटागन की रिपोर्ट में खुलासा : ईरान पर हमले में अमेरिका ने 6 दिन में फूंक डाले 11.3 अरब डॉलर, विशेषज्ञों का कहना- अमेरिकी बजट और घरेलू राजनीति के लिए बड़ी चुनौती बन सकता है युद्ध का खर्च पेंटागन की रिपोर्ट में खुलासा : ईरान पर हमले में अमेरिका ने 6 दिन में फूंक डाले 11.3 अरब डॉलर, विशेषज्ञों का कहना- अमेरिकी बजट और घरेलू राजनीति के लिए बड़ी चुनौती बन सकता है युद्ध का खर्च
ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियान के सिर्फ छह दिनों में ही 11.3 अरब डॉलर से ज्यादा खर्च हो चुके...
हवाई में फिर फटा ज्वालामुखी : आसमान में एक हजार फीट तक उठे लावा के फव्वारे, कांच जैसे टुकड़े गिरे
जयपुर में कैफे की आड़ में चल रहा था हुक्का-बार : पुलिस की रेड में मैनेजर समेत 7 युवक गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
रींगस में पैंथर की दहशत : घर के बाहर महिला पर किया हमला, गंभीर रुप से घायल; ट्रेंकुलाइज का प्रयास जारी
निजीकरण के विरोध में जलदाय कर्मचारी कल करेंगे जलभवन का घेराव, हजारों कर्मचारी होंगे शामिल
रसोई गैस और तेल की किल्लत का यह शुरुआती दौर : एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की  संभावनाओं पर ध्यान दें सरकार, राहुल गांधी बोले- तैयारी नहीं की तो करोड़ों लोगों का होगा नुकसान
सर्राफा बाजार में गिरावट : चांदी और शुद्ध सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव