भारतीय गेंदबाजों का कहर : अर्शदीप ने झटके चार विकेट, न्यूजीलैंड की पारी 185 रनों पर सिमटी

गुरनूर बराड़ और अंशुल कम्बोज की घातक गेंदबाजी

भारतीय गेंदबाजों का कहर : अर्शदीप ने झटके चार विकेट, न्यूजीलैंड की पारी 185 रनों पर सिमटी
अर्शदीप सिंह (चार विकेट), गुरनूर बराड़ (तीन विकेट) और अंशुल कम्बोज (दो विकेट) के बेहतरीन गेंदबाजी प्रदर्शन की बदौलत भारत ने बुधवार को पहले एकदिवसीय मुकाबले में न्यूजीलैंड को 185 रनों के स्कोर पर समेट दिया।

ऑकलैंड। अर्शदीप सिंह (चार विकेट), गुरनूर बराड़ (तीन विकेट) और अंशुल कम्बोज (दो विकेट) के बेहतरीन गेंदबाजी प्रदर्शन की बदौलत भारत ने बुधवार को पहले एकदिवसीय मुकाबले में न्यूजीलैंड को 185 रनों के स्कोर पर समेट दिया। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड को पांचवें ओवर में अर्शदीप सिंह ने विल यंग (नौ) को आउट कर पहला झटका दिया। इसके बाद नौवें ओवर में अर्शदीप सिंह ने हेनरी निकल्स (नौ) को आउट कर भारत को दूसरी सफलता दिलाई। 15वें ओवर में गुरनूर बराड़ ने टिम साइफर्ट का शिकार कर लिया। साइफर्ट ने 43 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के उड़ाते हुए 38 रनों की पारी खेली। 17वें ओवर में बराड़ ने टॉम लेथम (तीन) को अपनी ही गेंद पर कैच आउट कर पवेलियन भेज दिया। 27वें ओवर की पहली गेंद पर डैरिल मिशेल (28) रनआउट हुए।

बेहतरीन और किफायती गेंदबाजी प्रदर्शन कर रहे अंशुल कम्बोज ने 27वें ओवर में कप्तान मिचेल सेंटनर (चार) को बोल्ड कर भारत को छठी सफलता दिलाई। नेथन स्मिथ (एक) को 29वें ओवर में कम्बोज ने आउट किया। 32वें ओवर की पहली गेंद पर अर्शदीप सिंह ने काइल जेमीसन (एक) को आउट कर न्यूजीलैंड को आठवां झटका दिया। 36ओवर की पहली गेंद पर अर्शदीप सिंह ने ग्लेन फिलिप्स का शिकर कर लिया। ग्लेन फ़िलिप्स ने 51 गेंदों में दो चौके और एक छक्का उड़ाते हुए 30 रन बनाये। जेक डफी और ब्लेयर टिकनर ने आखिरी विकेट के लिए 39 रन जोड़े। 41वें ओवर की दूसरी गेंद पर बराड़ ने ब्लेयर टिकनर को आउट कर न्यूजीलैंड़ की पारी का 185 रन के स्कोर पर अंत कर दिया। ब्लेयर टिकनर ने 23 गेंदों में एक चौका और चार छक्के उड़ाते हुए 34 रनों की महत्वूपर्ण पारी खेली।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

रोडवेज को 653 करोड़ का झटका देने वाला अवार्ड हाईकोर्ट ने किया रद्द, कहा- यह मुआवजा नहीं, सरकारी खजाने पर अनुचित बोझ रोडवेज को 653 करोड़ का झटका देने वाला अवार्ड हाईकोर्ट ने किया रद्द, कहा- यह मुआवजा नहीं, सरकारी खजाने पर अनुचित बोझ
बिना एक भी पार्सल ढोए 653 करोड़ मांगने वाली कंपनी को हाईकोर्ट ने बड़ा झटका दिया है। राजस्थान रोडवेज से...
दीपों की रोशनी में खिला सखियों का साथ, माया महल में एफबीएस जयपुर की दिवाली मीट
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे, उत्तर पश्चिम रेलवे ने सालभर चले समारोह का किया समापन
भारत-अमेरिका की तीनों सेनाओं का शक्ति प्रदर्शन, छह दिन चला टाइगर ट्रायम्फ-2026 अभ्यास
धनतेरस पर परंपरा और कारोबार का संगम, लक्ष्मी पूजन के साथ होगी बही खातों की पूजा
योजनाओं का लाभ वोटर आईडी से जोड़ना लोकतंत्र और गरीबों के अधिकारों पर हमला: राहुल गांधी
धनतेरस पर गणेश जी के दरबार में उमड़ा नए वाहनों का रेला, जयपुर में 10 हजार गाड़ियों की डिलीवरी का अनुमान