वेस्ट इंडीज ने न्यूजीलैंड को 3 रन से हराकर महिला क्रिकेट कप का किया आगाज

महिला क्रिकेट विश्व कप का आगाज किया

वेस्ट इंडीज ने न्यूजीलैंड को 3 रन से हराकर महिला क्रिकेट कप का किया आगाज
हेले मैथ्यूज (119 रन, 41 रन पर दो विकेट) के शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के कारण वेस्ट इंडीज महिला क्रिकेट टीम ने मैच में मेजबान न्यूजीलैंड को तीन रन से हरा कर जीत के साथ महिला क्रिकेट विश्व कप का आगाज किया।

माउंट माउंगानुई। हेले मैथ्यूज (119 रन, 41 रन पर दो विकेट) के शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के कारण वेस्ट इंडीज महिला क्रिकेट टीम ने मैच में मेजबान न्यूजीलैंड को तीन रन से हरा कर जीत के साथ महिला क्रिकेट विश्व कप का आगाज किया। वेस्ट इंडीज ने टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करने उतरा और मैथ्यूज के शानदार शतक तथा चेडियन नेशन, कप्तान स्टेफनी टेलर और विकेटकीपर शेमेन कैंपबेल की अहम योगदानों से 50 ओवर में नौ विकेट पर 259 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 49.5 ओवर में 256 रन पर ऑलआउट हो गई। कप्तान सोफी डिवाइन के शतक, विकेटकीपर केटी मार्टिन और एमी सैटरथवेट की शानदार पारियों से न्यूजीलैंड जीत के करीब तो पहुंचा, लेकिन तीन रन से हार गया। न्यूजीलैंड को 50वें और आखिरी ओवर में जीत के लिए महज छह रन चाहिए थे, लेकिन आखिरी ओवर में उसने अपने तीनों विकेट गंवा दिए और तीन रन से मैच गंवा दिया। वेस्ट इंडीज की डिएंड्रा डॉटिन ने आखिरी ओवर में दो विकेट लिए। उनके अलावा मैथ्यूज और मोहम्मद ने दो-दो विकेट लिए। इससे पहले मैथ्यूज ने 16 चौकों और एक छक्के की मदद से 128 गेंदों पर 119 रन की शतकीय पारी खेली।

न्यूजीलैंड की ओर से कप्तान सोफी ने 10 चौकों के सहारे 127 गेंदों पर 108 और केटी मार्टिन ने चार चौकों के दम पर 47 गेंदों पर 44 रन बनाए। वहीं गेंदबाजी में ली ताहुहु ने सर्वाधिक तीन, जेस केर ने दो तथा हन्ना रोवे और अमेलिया केर ने एक-एक विकेट लिया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब का कलेक्शन सेंटर शुरू, अब जयपुर में ही मिलेगी रत्न-आभूषणों की विश्वसनीय प्रमाणन सुविधा जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब का कलेक्शन सेंटर शुरू, अब जयपुर में ही मिलेगी रत्न-आभूषणों की विश्वसनीय प्रमाणन सुविधा
जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब ने नया कलेक्शन सेंटर शुरू किया। ज्वेलर्स, रत्न व्यापारियों और उपभोक्ताओं को रत्न, हीरे, मोती...
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला केवल भ्रष्टाचार नहीं हिंदुओं की आस्था पर हमला, जनता के मुद्दों को पूरी ताकत से उठाएंगे : वेणुगोपाल 
अराघची का दावा: होर्मुज़ का हमेशा से रक्षक रहा ईरान, ट्रंप का 20% टोल बहुत ज़्यादा 
चंडीगढ़ में युवक की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़ : साइकिल पर शव ले जाते दिखे 2 युवक, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग
जयपुर: मनमाने स्थानांतरणों के विरोध में वन कर्मचारियों का प्रदर्शन, 15 जुलाई से अनशन की चेतावनी
कैंसर सर्जरी में नई क्रांति : एआई, 3डी प्रिंटिंग और माइक्रोवैस्कुलर तकनीक से मरीजों को मिल रहा नया जीवन
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान: जो सरकार गाय को राष्ट्रमाता नहीं मानती उसे सत्ता से हटाने की जरूरत, बोले- योगी आदित्यनाथ संत नहीं, राजनेता