इंडोनेशिया के पूर्वी कालीमंतन में जहाज डूबने से 8 लोगों की मौत, तेज धारा और ओवरलोडिंग बना मुख्य कारण

20 लोगों को बचा लिया गया था

इंडोनेशिया के पूर्वी कालीमंतन में जहाज डूबने से 8 लोगों की मौत, तेज धारा और ओवरलोडिंग बना मुख्य कारण
इंडोनेशिया के पूर्वी कालीमंतन में महाकाम नदी में एक जहाज डूब गया, जिसमें 28 लोग सवार थे। घटना में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 को बचा लिया गया। तेज धारा और ओवरलोडिंग को हादसे का कारण बताया गया। बचाव अभियान में 50 कर्मी रबर की नावों से जुटे और सभी मृतकों को बरामद किया गया।

जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी कालीमंतन प्रांत में महाकाम नदी में एक जहाज के डूबने से 8 लोग की मौत हो गई। प्रांत के खोज और बचाव कार्यालय के प्रमुख डोडी सेतियावान ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना सोमवार शाम को घटित हुई। तीन चालक दल के सदस्यों सहित 28 लोगों को ले जा रहा जहाज पश्चिम कुताई रीजेंसी में नदी के ऊपरी इलाके में डूब गया। उन्होंने बताया कि 20 लोगों को बचा लिया गया था, जबकि आठ अन्य के लापता होने की सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि बुधवार आधी रात से पहले, बचावकर्मियों ने नदी में तैरते हुए आठ पीड़ितों में से आखिरी को खोज निकाला। उन्होंने चीन की न्यूज एजेंसी शिन्हुआ को बताया- तुरंत एक खोज और बचाव अभियान शुरू किया गया। इस अभियान में रबर की नावों का उपयोग करके 50 बचावकर्मी शामिल थे।

बुधवार को स्थानीय समयानुसार रात लगभग 11:50 बजे, सभी आठ लापता व्यक्ति मृत पाए गए। उन्होंने कहा कि तेज धारा और एक अतिभारित जहाज को इस घातक घटना का कारण माना जा रहा है। 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

"मन की बात" में पीएम मोदी का बड़ा बयान: निजी भागीदारी से अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत ने रचा नया इतिहास, विक्रम-1 बना मिसाल "मन की बात" में पीएम मोदी का बड़ा बयान: निजी भागीदारी से अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत ने रचा नया इतिहास, विक्रम-1 बना मिसाल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम में भारत के बढ़ते अंतरिक्ष और वैज्ञानिक सामर्थ्य की प्रशंसा की। उन्होंने...
राजस्थान में दो साइबर ठग गिरफ्तार, परिचित बनकर देते थे वारदात को अंजाम
यूरोप की परमाणु नीति पर रूस का तीखा हमला, कहा- सुरक्षा नहीं, बल्कि परमाणु शक्तियों के बीच टकराव का खतरा बढ़ा
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा दावा, बोले- विदेशी ताकतों के भारत विरोधी मंसूबे पूरी तरह नाकाम हुए
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सचिन पायलट का बड़ा बयान, बोले- युवाओं की जीत हुई, छात्रों की आवाज आखिरकार सुनी गई
कैथेटर तकनीक से जटिल हृदय रोगों का इलाज संभव, एक्सपर्ट्स ने सिखाई दुर्लभ एंजियोप्लास्टी 
भिंड में दिल दहला देने वाला हादसा: गुटखा थूकने के लिए खोला कार का दरवाजा, मासूम सड़क पर गिरा, पहिए से कुचलकर मौत