मैक्सिको में भाषण दे रहे थे राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार, मंच गिरने से बच्चे सहित 9 लोगों की मौत

मंच का एक हिस्सा ढह गया

मैक्सिको में भाषण दे रहे थे राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार, मंच गिरने से बच्चे सहित 9 लोगों की मौत
रिपोर्ट में कहा गया है कि मेनेज को गिरने से कोई चोट नहीं आई और घटना के बाद उन्हें समर्थकों से बात करते देखा गया।

नुएवो। मेक्सिको के उत्तरी प्रांत नुएवो लियोन में राजनीतिक कार्यक्रम के दौरान मंच के गिरने से एक बच्चे सहित 9 लोगों की मौत हो गयी और 50 अन्य लोग घायल हो गये हैं। रिपोर्ट के अनुसार यह घटना उस समय हुई, जब केंद्र-वामपंथी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जॉर्ज अल्वारेज मेनेज सैन पेड्रो गार्जा गार्सिया शहर में भाषण दे रहे थे। इसी दौरान मंच अचानक गिर गया। 

रिपोर्ट में कहा गया है कि मेनेज को गिरने से कोई चोट नहीं आई और घटना के बाद उन्हें समर्थकों से बात करते देखा गया, लेकिन उनकी पार्टी के कई सदस्य घायल हो गये, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। मेनेज ने एक्स पर अपने पोस्ट में कहा कि हवा के तेज झोंके की वजह से मंच गिर गया। फुटेज में स्पष्ट रूप से वह क्षण दिखाई दे रहा है जब मंच पर कई लोग मौजूद थे और मंच का एक हिस्सा ढह गया।

 

Tags: collapse

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

निकाय-पंचायत चुनाव में टिकट को लेकर गहलोत का बड़ा बयान, बोले- मेरी सिफारिश भी मत मानना, जमीनी हकीकत देखें निकाय-पंचायत चुनाव में टिकट को लेकर गहलोत का बड़ा बयान, बोले- मेरी सिफारिश भी मत मानना, जमीनी हकीकत देखें
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्थानीय चुनावों में वास्तविक कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने पर जोर दिया है। उन्होंने...
आवाज दबा रही सरकार! खड़गे का आरोप- एक लाख इंस्टाग्राम और 15 हजार यूट्यूब चैनल को ब्लॉक करने का आदेश
केंद्रीय कैबिनेट बहुत कमजोर, राउत बोले- फडणवीस को दिल्ली बुला रहा केंद्र
जयपुर में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के पर्यटन मंत्री : 19 से 22 अगस्त तक चलेगा महामंथन, पर्यटन को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने की तैयारी
जयपुर में कल टेक्सटाइल उद्योग पर राज्य स्तरीय कार्यशाला, अपशिष्ट जल के पुनः उपयोग पर होगा मंथन
जयपुर में मिस ओशन वर्ल्ड और मिस फ्यूजन इंडिया के गाउन राउंड का भव्य आयोजन, बीस देशों की सुंदरियां ले रहीं हिस्सा
हाई रिस्क गर्भवतियों की हुई सघन जांच, एनीमिया पीड़ितों को लगाए एफसीएम इंजेक्शन