अमेरिका में एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद रनवे से फिसला विमान : 2 जेट विमानों की टक्कर, एक व्यक्ति की मौत

स्कॉट्सडेल म्यूनिसिपल एयरपोर्ट (एरिजोना) में खड़े गल्फस्ट्रीम 200 बिजनेस जेट से टकरा गया

अमेरिका में एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद रनवे से फिसला विमान : 2 जेट विमानों की टक्कर, एक व्यक्ति की मौत

एक बयान में कहा कि एक लियरजेट 35ए विमान लैंडिंग के बाद रनवे से फिसल गया और स्कॉट्सडेल म्यूनिसिपल एयरपोर्ट (एरिजोना) में खड़े गल्फस्ट्रीम 200 बिजनेस जेट से टकरा गया।

लॉस एंजेल्स। अमेरिका के दक्षिण-पश्चिमी प्रांत एरिजोना में स्कॉट्सडेल हवाई अड्डे के रनवे पर 2 जेट विमानों की आपस में टक्कर होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गये हैं। अधिकारियों और स्थानीय मीडिया ने सोमवार को यह जानकारी दी। अमेरिका के फेडरल एविएशन एसोसिएशन (एफएए) ने एक बयान में कहा कि एक लियरजेट 35ए विमान लैंडिंग के बाद रनवे से फिसल गया और स्कॉट्सडेल म्यूनिसिपल एयरपोर्ट (एरिजोना) में खड़े गल्फस्ट्रीम 200 बिजनेस जेट से टकरा गया।

अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि विमान में कितने लोग सवार थे। अधिकारी और मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी और तीन लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

Tags: aircraft

Post Comment

Comment List

Latest News

दूल्हा-दुल्हन अपने ही रिसेप्शन में ऑनलाइन हुए शामिल, इंडिगो संकट का असर दूल्हा-दुल्हन अपने ही रिसेप्शन में ऑनलाइन हुए शामिल, इंडिगो संकट का असर
कर्नाटक के हुबली में एक अनोखा मामला सामने आया जहां पायलटों की कमी के कारण इंडिगो की उड़ानें रद्द होने...
जोबनेर बाग में 30 लाख की लागत से बनेगी सीसी रोड, विधायक ने किया शुभारंभ
बघेरों की रेडियो कॉलर लगाकर होगी निगरानी : शहर में बढ़ती आवाजाही से वन विभाग सतर्क, प्रयोग के तौर के लिए बेंगलुरु से मंगाए गए हैं कॉलर 
असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती-2025 का रास्ता साफ : कल से ही होगी परीक्षा, परीक्षा में 92 हजार अभ्यर्थी शामिल
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अल सुबह पहुँचे जवाहर सर्किल : प्रोटोकॉल को तोड़ पहुँचे मार्निंग वॉक पर, दिया स्वस्थ जीवनशैली का संदेश
थाने के सामने युवती की गला रेतकर हत्या : आरोपी गिरफ्तार, फर्श खून से सना और युवती के बाल नोचे मिले
बाबरी मस्जिद मॉडल निर्माण की तैयारियों में जुटे विधायक हुमायूं कबीर