अब्दुल कबीर अफगानिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त

कार्यवाहक प्रधानमंत्री मुल्ला हसन अखुंद बीमार हैं

अब्दुल कबीर अफगानिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त
अफगानिस्तान की कार्यवाहक सरकार के सर्वोच्च नेता मुल्ला हैबतुल्ला अखुंदजादा ने मौलवी अब्दुल कबीर को कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त किया है।

काबुल। अफगानिस्तान की कार्यवाहक सरकार के सर्वोच्च नेता मुल्ला हैबतुल्ला अखुंदजादा ने मौलवी अब्दुल कबीर को कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त किया है। सरकार के मुख्य प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उप प्रधानमंत्री अब्दुल कबीर को कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त किया  गया है। उन्होंने ट्वीट किया, ''कार्यवाहक प्रधानमंत्री मुल्ला हसन अखुंद बीमार हैं और उन्हें कुछ समय तथा कंधार में इलाज कराने और आराम करने की जरूरत है। इसलिए मौलवी अब्दुल कादिर को प्रधानमंत्री कार्यालय के मामलों का प्रभार सौंपा गया है।"

मौलवी कबीर ने अगस्त 2021 में अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी के समय तालिबान (एजेंसी) टीम के सदस्य के रूप में कार्य किया था। इससे पहले उन्होंने पूर्ववर्ती तालिबानी शासन के दौरान नांगरहार प्रांत के गवर्नर के रूप में कार्य किया था।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने उठाए कानून व्यवस्था पर सवाल, कहा- राजस्थान हो चुका है अराजकता का शिकार पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने उठाए कानून व्यवस्था पर सवाल, कहा- राजस्थान हो चुका है अराजकता का शिकार
बांदीकुई युवक मौत घटनाक्रम में पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कानून व्यवस्था पर सवाल...
नीट-यूजी पेपर लीक: एनटीए ने दी सुप्रीम कोर्ट को कड़े सुरक्षा उपायों की जानकारी, बहु-चरण परीक्षाओं को शुरू करने का दिया सुझाव
बुधवार रात फारस की खाड़ी में अवैध रूप से प्रवेश करने की कोशिश कर रहे दो जहाजों को रोका: आईआरजीसी नौसेना
बाबूलाल मरांडी की चेतावनी, बोले- कैग रिपोर्ट पर कारवाई की बजाय राज्य सरकार मुझे दे रही गिरफ्तार करने की गीदड़ भभकी, भ्रष्टाचार खिलाफ हर संघर्ष के लिए तैयार 
जयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, AI की मदद से महिलाओं के अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार
जस शो 2026 को मिला वैश्विक गौरव, हीरा उद्योग के दिग्गज मावजीभाई पटेल होंगे मुख्य अतिथि
रूस-कजाकिस्तान परमाणु समझौता: इस दशक में शुरू होगा पहला न्यूक्लियर प्लांट, वीवीईआर-1200 रिएक्टरों से बनेगी बिजली