इंडोनेशिया दौरे की बड़ी सफलता के बाद ऑस्ट्रेलिया रवाना हुए पीएम मोदी, 14 समझौतों से मिली नई मजबूती

समुद्री सुरक्षा, AI और डिजिटल नवाचार पर बढ़ा सहयोग

इंडोनेशिया दौरे की बड़ी सफलता के बाद ऑस्ट्रेलिया रवाना हुए पीएम मोदी, 14 समझौतों से मिली नई मजबूती
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी तीन देशों की कूटनीतिक यात्रा के दूसरे चरण में इंडोनेशिया से ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न के लिए रवाना हो गए हैं। जकार्ता में राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ द्विपक्षीय वार्ता के दौरान भारत और इंडोनेशिया ने ब्रह्मोस मिसाइल आपूर्ति, डिजिटल बुनियादी ढांचे और महत्वपूर्ण खनिजों सहित 14 ऐतिहासिक समझौतों पर हस्ताक्षर किए।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इंडोनेशिया की सफल यात्रा के बाद तीन देशों की यात्रा के दूसरे चरण में बुधवार को आस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो गये। मोदी सोमवार को इंडोनेशिया पहुंचे थे और तीन दिन के प्रवास के दौरान उन्होंने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ द्विपक्षीय वार्ता के साथ-साथ अनेक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। दोनों देशों ने 14 समझौते किये और संबंधों को मजबूत बनाने के लिए छह घोषणाएं भी की।

इंडोनेशिया से रवाना होने से पहले मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि उन्हें इस यात्रा की उपलब्धियों से संतोष का अनुभव हो रहा है। उन्होंने कहा ," मैं अपनी इंडोनेशिया यात्रा का समापन कर रहा हूँ, हमारी साझेदारी के भविष्य को लेकर हासिल हुई उपलब्धियों से मुझे अत्यंत संतोष का अनुभव हो रहा है। मैं इंडोनेशिया की जनता तथा राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के प्रति उनकी असाधारण आत्मीयता और भारत-इंडोनेशिया संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के उनके व्यक्तिगत संकल्प के लिए अपनी हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करता हूं। "

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस यात्रा ने रक्षा और सुरक्षा, समुद्री सहयोग, महत्वपूर्ण एवं उभरती प्रौद्योगिकियों, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, डिजिटल नवाचार तथा क्षमता निर्माण के क्षेत्रों में सहयोग के नए मार्ग खोले हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

बाब अल-मंदेब में बढ़ा तनाव, हूती चेतावनी के बाद सऊदी गठबंधन ने वाणिज्यिक जहाजों की सुरक्षा बढ़ाई बाब अल-मंदेब में बढ़ा तनाव, हूती चेतावनी के बाद सऊदी गठबंधन ने वाणिज्यिक जहाजों की सुरक्षा बढ़ाई
सऊदी नेतृत्व वाले अरब गठबंधन ने हूती विद्रोहियों की नाकेबंदी की चेतावनी के बाद बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में वाणिज्यिक जहाजों...
सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में बंद: बैंकिंग और आईटी सेक्टर ने बढ़ाया दबाव, मिडकैप-स्मॉलकैप में रही तेजी
ओबीसी आयोग का 45 फीसदी सर्वे पूरा, 3 दिन में 55 काम पूरा करने की चुनौती
धावास जैन मंदिर में श्रद्धा का महासंगम, श्रद्धालुओं में उत्साह
साइबर ठगों पर सख्त शिकंजा, 'जीरो टाइम लैग' के लक्ष्य के साथ बैंक-पुलिस समन्वय होगा मजबूत
छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ विपक्ष का हल्लाबोल: धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
मां योजना की आउटबाउंड पोर्टेबिलिटी से बड़ी राहत, अब दूसरे राज्यों में भी 25 लाख तक का कैशलेस इलाज