उत्तराखंड में दरगाह पर तोड़फोड़ के बाद महबूबा मुफ्ती ने केंद्र सरकार पर बोला हमला, लगाया पाखंड का आरोप

सूफी दरगाह तोड़फोड़ पर केंद्र पर महबूबा का आरोप

उत्तराखंड में दरगाह पर तोड़फोड़ के बाद महबूबा मुफ्ती ने केंद्र सरकार पर बोला हमला, लगाया पाखंड का आरोप

महबूबा मुफ्ती ने मसूरी में सूफी संत बाबा बुल्ले शाह की दरगाह तोड़फोड़ पर केंद्र सरकार पर पाखंड का आरोप लगाया और धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की निंदा की।

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने उत्तराखंड के मसूरी में प्रसिद्ध सूफी संत बाबा बुल्ले शाह की दरगाह पर कथित तौर पर तोडफ़ोड के बाद मंगलवार को केंद्र सरकार पर पांखड का आरोप लगाया। पीडीपी अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा नेता पश्चिम एशिया के शेखों का स्वागत करते हैं, लेकिन सूफी दरगाहों पर तोडफ़ोड़ को खुशी खुशी देखते हैं।

महबूबा मुफ्ती ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, केंद्र सरकार के नेता विदेशों में मस्जिदों में तस्वीरें खिचवाते हैं और पश्चिम एशिया के शेखों के लिए लाल कालीन बिछाते हैं, लेकिन अपने देश में वे सूफी कवि बाबा बुल्ले शाह की दरगाह पर तोडफ़ोड़ को खुशी खुशी से देखते हैं। यह पाखंड आकस्मिक नहीं बल्कि जानबूझकर किया गया है।

इसके आगे मुफ्ती ने आरोप लगाते हुए कहा, सछ्वाव के प्रतीकों को नष्ट करना आसान है लेकिन बढ़ती गरीबी, बड़े पैमाने पर बेरोजगारी और युवा पीढ़ी से छीने गए भविष्य पर जवाब देना मुश्किल है।

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह