दबाव में किए समझौते देशहित के खिलाफ : मजदूरों और श्रमिकों को खतरे में डाल रही सरकार की नीतियां, खड़गे ने कहा- इस मुद्दे पर सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष जारी रखेगी कांग्रेस

मजदूरों के हितों की रक्षा करने की मांग भी की

दबाव में किए समझौते देशहित के खिलाफ : मजदूरों और श्रमिकों को खतरे में डाल रही सरकार की नीतियां, खड़गे ने कहा- इस मुद्दे पर सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष जारी रखेगी कांग्रेस

केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि देशभर में ट्रेड यूनियन, किसान और मजदूर सरकार की नीतियों के खिलाफ सड़कों पर उतरकर विरोध कर रहे हैं। 

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रामक रूख अपनाते हुए कहा कि  विदेशी दबाव में आकर किये गये समझौते देशहित के खिलाफ हैं और सरकार की नीतियां करोड़ों मेहनतकश किसानों, मजदूरों और श्रमिकों के भविष्य को खतरे में डाल रही हैं। खड़गे ने नये श्रम कानूनों और मनरेगा को कमजोर करने के आरोपों को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि देशभर में ट्रेड यूनियन, किसान और मजदूर सरकार की नीतियों के खिलाफ सड़कों पर उतरकर विरोध कर रहे हैं। 

सरकार की नीतियां करोड़ों मेहनतकश किसानों, मजदूरों और श्रमिकों के भविष्य को खतरे में डाल रही हैं।  उन्होंने कहा कि विदेशी दबाव में आकर किये गये समझौते देशहित के खिलाफ हैं और इससे आम नागरिकों के जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। छोटे व्यापारी, कामगार और आम जनमानस इस कथित जन-विरोधी डील का सबसे ज्यादा विरोध कर रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी इस मुद्दे पर सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने सरकार से किसानों और मजदूरों के हितों की रक्षा करने की मांग भी की।

Tags: laborers

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं  जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं 
पवित्र रमजान माह में जुमे की तीसरी नमाज शहर की प्रमुख मस्जिदों में बड़े श्रद्धा और अनुशासन के साथ अदा...
नायडू सरकार का बड़ा कदम, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगाई रोक, 90 दिनों में लागू होगा नियम
ईरान-इजरायल में हमलों का सिलसिला सातवें दिन भी जारी, ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 के तहत हवाई रक्षा तंत्र और मिसाइल लॉन्चर नष्ट   
विधानसभा में हंगामा: 'राजस्थान डिस्टर्ब एरिया बिल' पर डोटासरा का सरकार पर तीखा वार
केरल सरकार की पहल: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के मद्देनजर केरल सरकार की हेल्प डेस्क पर प्राप्त हुए 830 कॉल,आधिकारिक दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की सलाह
रूस के सोची शहर में 4.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
Weather Update : प्रदेश में गर्मी के तेवर हुए तीखे, हीट वेव चलने की आशंका