एअर इंडिया की खुली पोल: टेकऑफ से पहले पायलट ने जमकर पी शराब, वैंकूवर में बड़ा खुलासा

शराब के नशे में धुत्त मिला एअर इंडिया का पायलट

एअर इंडिया की खुली पोल: टेकऑफ से पहले पायलट ने जमकर पी शराब, वैंकूवर में बड़ा खुलासा

एअर इंडिया के एक वरिष्ठ पायलट की घोर लापरवाही का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने कनाडा के वैंकूवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सैकड़ों यात्रियों की जान जोखिम में डाल दी।

नई दिल्ली। एअर इंडिया के एक वरिष्ठ पायलट की घोर लापरवाही का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने कनाडा के वैंकूवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सैकड़ों यात्रियों की जान जोखिम में डाल दी। बता दें कि ये मामला 23 दिसंबर 2025 का है, जहां वैंकूवर से दिल्ली आने वाली उड़ान संख्या AI186 के टेक-ऑफ से ठीक पहले पायलट ने जमकर शराब पी, जिसके बाद एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया।

चेकिंग के दौरान पकड़ा गया पायलट

एयरपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार, जब फ्लाइट उड़ान भरने के लिए पूरी तरह तैयार थी और यात्री विमान में सवार हो चुके थे, तभी अचानक ड्यूटी पर तैनात स्टाफ को पायलट के पास से शराब की तीखी गंध आई, जिसके बाद शक होने पर इस बात की सूचना एयरपोर्ट अथॉरिटी को दी गई, जिसके बाद अधिकारियों ने पायलट को विमान से नीचे उतारा और उसका ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट किया गया, जिसमें पाया गया कि पायलट ने काफी शराब पी रखी है। इसके बाद उड़ान करीब 2 घंटे से ज्यादा देरी से रवाना हुई और पायलट की इस गलती का खामियाजा अंदर बैठे यात्रियों को उठाना पड़ा। फिटनेस मानकों पर खरा न उतरने के कारण पायलट को तुरंत अयोग्य घोषित किया गया।

एअर इंडिया की सख्त कार्रवाई

Read More ओडिशा राज्यसभा चुनाव: भाजपा-बीजद उम्मीदवारों ने भरा नामांकन, दिलीप रे निर्दलीय के रूप में मैदान में

इस घटना के बाद एअर इंडिया ने खेद जताते हुए एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि वे नियमों के उल्लंघन पर जीरो-टॉलरेंस पॉलिसी अपनाते हैं और इस हरकत के बाद में हमने पायलट को तत्काल प्रभाव से रोस्टर से हटाकर सेवा से निलंबित कर दिया है।

Read More राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने की छह उम्मीदवारों के नामों की घोषणा, अभिषेक मनु सिंघवी को बनाया तेलंगाना से प्रत्याशी

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह