तुष्टिकरण की राजनीति के दिन लद गए : अमित शाह

बोले: नया भारत पॉलिटिक्स ऑफ परफॉरमेंस पर वोट देता है

तुष्टिकरण की राजनीति के दिन लद गए : अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि देश की जनता के दिल में सिर्फ और सिर्फ मोदी जी हैं और तुष्टिकरण तथा जाति की राजनीति के दिन अब लद गए हैं।

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि देश की जनता के दिल में सिर्फ और सिर्फ मोदी जी हैं और तुष्टिकरण तथा जाति की राजनीति के दिन अब लद गए हैं। विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली शानदार जीत के बाद शाह ने रविवार को सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट में कहा कि आज के चुनाव परिणामों ने यह साबित कर दिया है कि तुष्टीकरण और जाति में बांटने की राजनीति के दिन समाप्त हो चुके हैं...नया भारत पॉलिटिक्स ऑफ परफॉरमेंस पर वोट देता है। इस अपार समर्थन के लिए मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान की जनता को नमन करता हूं। 

राजस्थान की जनता का अभिनंदन : राजस्थान के मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा वीरभूमि राजस्थान की जनता का हृदय से आभार। मोदी जी के नेतृत्व वाली भाजपा को जीत का आशीर्वाद देने के लिए राजस्थान की जनता का अभिनंदन करता हूं। यह जीत मोदी जी के नेतृत्व पर जनता के अटूट विश्वास की जीत है। 

 

मध्य प्रदेश की जनता को धन्यवाद देते हुए शाह ने कहा कि प्रचंड बहुमत का आशीर्वाद देकर भाजपा को निरंतर सेवा का अवसर देने के लिए जनता का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।

Read More भाजपा-आप ने मिलकर किसानों को जबरन धरना स्थल से हटाया : इन दोनों ने किसानों के खिलाफ की सांठगांठ, खड़गे ने कहा- सत्ता के अहंकार में चूर भाजपा-आप ही किसानों की रही है अपराधी 

विशाल जीत के लिए छत्तीसगढ़ की जनता का आभार 
    उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के जनजातीय, गरीब और किसान बहनों-भाइयों ने प्रधानमंत्री जी में अपना विश्वास जताकर भाजपा को प्रचंड बहुमत का आशीर्वाद दिया है। इस विशाल जीत के लिए छत्तीसगढ़ की जनता का आभार व्यक्त करता हूं। 

Read More महिला कांग्रेस का आप सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, प्रत्येक महिला के लिए 36,000 रुपए का बकाया भुगतान भी मांगेगी कांग्रेस

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिमी विक्षोभ का असर हुआ कम : उत्तरी हवा चलने से बढ़ने लगा तापमान, जानें मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक कब तक रहेगी गर्मी से राहत  पश्चिमी विक्षोभ का असर हुआ कम : उत्तरी हवा चलने से बढ़ने लगा तापमान, जानें मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक कब तक रहेगी गर्मी से राहत 
प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के असर और उत्तरी हवा चलने से तापमान सामान्य हो गया है।
कृषि स्टार्टअप और प्राकृतिक खेती पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता, शिवराज चौहान ने कहा- कृषि की चुनौतियों के समाधान में आगे आए छात्र
एसओजी की पेपर लीक मामलों में कार्रवाई जारी, पटवारी भर्ती मामले में हर्षवर्धन सेवा से बर्खास्त 
पेरू में ऊंचाई वाले शहर में ढही खदान : 4 श्रमिकों की मौत, कठिन परिस्थितियों में चलाया बचाव अभियान 
शिक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए नया नियम : लिखित परीक्षा में 50% से कम अंक आने पर शिक्षक के खिलाफ होगी कार्रवाई, पढ़े और क्या-क्या बोले शिक्ष मंत्री मदन दिलावर 
विलायती बाजार की नरमी का दिखा असर, चांदी 500 रुपए और जेवराती सोना 600 रुपए सस्ता 
राज्यों को उनके अधिकारों से वंचित करती है भाजपा : अपनी गुप्त मंशा को लागू करने की चाल है परिसीमन, स्टालिन ने कहा- राज्य नहीं दें इसकी अनुमति