ब्रिटेन में चुनाव प्रणाली में सुधार के लिए बनेगा राष्ट्रीय आयोग : एंडी बर्नहैम ने की घोषणा, बोले- हर किसी की सुनी जाए आवाज

केवल 30 प्रतिशत मतदाताओं के समर्थन से सरकार बनाना राजनीतिक प्रणाली की नाकामी

ब्रिटेन में चुनाव प्रणाली में सुधार के लिए बनेगा राष्ट्रीय आयोग : एंडी बर्नहैम ने की घोषणा, बोले- हर किसी की सुनी जाए आवाज
प्रधानमंत्री एंडी बर्नहैम ने चुनाव प्रणाली में बदलाव के लिए राष्ट्रीय आयोग बनाने की घोषणा की। लेबर सम्मेलन में उन्होंने सभी दलों को आयोग में शामिल होने का न्योता दिया। बर्नहैम ने कहा कि केवल 30% वोट पर सरकार बनना लोकतांत्रिक व्यवस्था की विफलता है। अगला चुनाव नई चुनाव प्रणाली के वादे के साथ लड़ा जाएगा।

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री एंडी बर्नहैम ने देश की चुनाव प्रणाली में सुधार के लिए एक राष्ट्रीय आयोग बनाने की घोषणा की है। बर्नहैम ने मंगलवार को लेबर पार्टी की सालाना कॉन्फ्रेंस में कहा, मैं चुनाव सुधार पर एक नए राष्ट्रीय आयोग की घोषणा कर रहा हूं। मैं सभी राजनीतिक पार्टियों को इसके काम का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित करता हूं। हम अगला चुनाव चुनावी प्रणाली को बदलने के घोषणा पत्र की प्रतिबद्वता के साथ लड़ेंगे, ताकि हर किसी का वोट मायने रखे और हर किसी की आवाज सुनी जाए।

उन्होंने जोर देकर कहा कि केवल 30 प्रतिशत मतदाताओं के समर्थन से सरकार बनाना देश के राजनीतिक प्रणाली की नाकामी है। उन्होंने आगे कहा कि मौजूदा राजनीतिक अस्थिरता को देखते हुए ब्रिटेन अपनी अंदरूनी समस्याओं को हल नहीं कर सकता या वैश्विक स्तर पर एक इज्जतदार देश नहीं बन सकता। बर्नहैम ने कहा कि वह दस साल में सातवें प्रधानमंत्री हैं।

Tags: burnham

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

गर्भवती महिला की लिव इन पार्टनर ने गला दबाकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार गर्भवती महिला की लिव इन पार्टनर ने गला दबाकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
बिंदायका थाना पुलिस ने गर्भवती महिला की हत्या के मामले में उसके लिव-इन पार्टनर प्रवेश कुमार उर्फ हग्गु को गिरफ्तार...
राजस्थान सरकार का फैसला, सेवानिवृत्त आईएएस श्रुति भारद्वाज फिर बनीं आरसीडीएफ की प्रबंध निदेशक
डीजे के इस्तेमाल पर उठ रहे सवाल
FBI ने बराड़ को ‘मोस्ट वांटेड’ सूची में डाला, 10 लाख डॉलर का इनाम घोषित किया
पंचायत चुनावों में वार्ड पंच के लिए कोई पोलिंग एजेंट नहीं होगा नियुक्त, राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश
रिश्वत मामला: रिश्वतखोर एएसपी सोनी टेलर के मार्फत खान माफिया के बेटे की मंगवाता था गाड़ी
आमजन की शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण, जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दें : महापौर