मोदी से एपी सिंह ने की मुलाकात : वायु सेना की तैयारी और रणनीति से कराया अवगत, कहा- आतंकवादी हमला करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई 

शीर्ष सहयोगियों के साथ निरंतर बैठक कर रहे हैं

मोदी से एपी सिंह ने की मुलाकात : वायु सेना की तैयारी और रणनीति से कराया अवगत, कहा- आतंकवादी हमला करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई 

आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं दी गई है। यह माना जा रहा है कि एयर चीफ मार्शल ने प्रधानमंत्री को वायु सेना की तैयारी और रणनीति के बारे में जानकारी दी है।

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान की सीमाओं पर बढ़ते तनाव के बीच वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी की प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात के बाद एयर चीफ मार्शल सिंह की मोदी के साथ मुलाकात को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वायु सेना प्रमुख और प्रधानमंत्री की मुलाकात के दौरान क्या बातचीत हुई इस बारे में आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं दी गई है। यह माना जा रहा है कि एयर चीफ मार्शल ने प्रधानमंत्री को वायु सेना की तैयारी और रणनीति के बारे में जानकारी दी है।

प्रधानमंत्री पहलगाम आतंकवादी के हमले के बाद से ही समूचे रक्षा तंत्र और सुरक्षा एजेंसियों तथा सरकार में अपने शीर्ष सहयोगियों के साथ निरंतर बैठक कर रहे हैं। मोदी ने अंगोला के राष्ट्रपति के साथ मुलाकात के बाद एक बार फिर कहा कि पहलगाम में आतंकवादी हमले को अंजाम देने वालों और उनका समर्थन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

Tags: modi

Post Comment

Comment List

Latest News

सोने चांदी की कीमतों में फिर आई तेजी, चांदी 11,500 रुपए और शुद्ध सोना 700 रुपए महंगा  सोने चांदी की कीमतों में फिर आई तेजी, चांदी 11,500 रुपए और शुद्ध सोना 700 रुपए महंगा 
जयपुर के सर्राफा बाजार में मंगलवार को कीमती धातुओं ने रिकॉर्ड स्तर छू लिया। चांदी ₹11,500 की भारी छलांग के...
ट्रंप के बयान के बाद गिरावट से उबरे शेयर बाजार: 640 अंक की मजबूती के साथ सेंसेक्स 78,205 पर बंद, जानें वो कारण जिससे बाजार में अचानक आई तेजी
राजस्व अर्जन बढ़ाने पर सरकार का फोकस : मुख्यमंत्री ने पारदर्शिता पर दिया जोर, वी. श्रीनिवास समेत वरिष्ठ अधिकारी मौजूद
PKC-ERCP परियोजना: गलवा से ईसरदा तक भूमि अधिग्रहण एक माह में पूरा होगा, जल्द दिखेगी काम की रफ्तार
शांति देवी फाउंडेशन का 7वां स्थापना दिवस, विभिन्न राज्यों में सेवा कार्यक्रम आयोजित
प्रधानमंत्री मोदी ने दी जम्मू-कश्मीर सीएम उमर अब्दुल्ला को जन्मदिन की बधाई, दीर्घायु तथा स्वस्थ जीवन की कामना की
कृतिका कामरा और गौरव कपूर का मजेदार और अलग अंदाज वाला वेडिंग इनवाइट आया सामने, मेहमानों के लिए ‘द पार्टी, आफ्टर’ का खास इंतजाम