दक्षिण अमेरिकी संघ में पुन: शामिल होगा अर्जेंटीना

अर्जेंटीना के विदेश मंत्री सैंटियागो कैफिएरो ने दी जानकारी

दक्षिण अमेरिकी संघ में पुन: शामिल होगा अर्जेंटीना

अर्जेंटीना आधिकारिक रूप से दक्षिण अमेरिकी राष्ट्र संघ (यूएनएएसयूआर) में फिर से शामिल होगा,ताकि इसके संस्थागत पुनरोद्धार को बढ़ावा दिया जा सके और तेजी से एकीकृत क्षेत्र का निर्माण किया जा सके।

ब्यूनस आयर्स। अर्जेंटीना आधिकारिक रूप से दक्षिण अमेरिकी राष्ट्र संघ (यूएनएएसयूआर) में फिर से शामिल होगा,ताकि इसके संस्थागत पुनरोद्धार को बढ़ावा दिया जा सके और तेजी से एकीकृत क्षेत्र का निर्माण किया जा सके। अर्जेंटीना के विदेश मंत्री सैंटियागो कैफिएरो ने यह जानकारी दी। उन्होंने अर्जेंटीना के यूएनएएसयूआर में पुन: शामिल होने के निर्णय को महत्वपूर्ण बताया और कहा कि यह अधिक अंतर-क्षेत्रीय व्यापार और विकास के लिए उच्च स्तर के सहयोग के साथ एकीकृत क्षेत्र को तेजी से मजबूत करेगा।

उल्लेखनीय है कि अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज ने 21 मार्च को राजधानी ब्यूनस आयर्स में पुएब्ला समूह और लैटिन अमेरिकी काउंसिल फॉर जस्टिस एंड डेमोक्रेसी के सदस्यों के साथ एक बैठक के दौरान क्षेत्रीय ब्लॉक में फिर से शामिल होने के निर्णय की घोषणा की थी। बैठक के अंत में उन्होंने कहा,  लैटिन अमेरिका में हम सभी एक ही नाव में सवार हैं इसलिए हमें जल्द से जल्द यूएनएएसयूआर को पुनर्जीवित करना चाहिए। गौरतलब है कि अर्जेंटीना ने 2019 में ब्लॉक छोड़ दिया था। साल 2020 में उरुग्वे के संगठन से हटने के बाद केवल गुयाना, सूरीनाम, बोलीविया और वेनेजुएला संघ में रह गये थे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया
पायलट ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। पायलट ने कहा कि चुनाव...
गौरव भाटिया का कांग्रेस पर पलटवार: जल्द दो हिस्सों में बंट जाएगी कांग्रेस, राहुल गांधी को बताया भारतीय राजनीति का 'भस्मासुर'
आसमान में बिगड़ी यात्री की तबीयत, जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों में हुए इज़ाफ़े पर कांग्रेस का हमला: सरकार को बताया 'महंगाई मैन', कहा- पेट्रोल का शतक पूरा
'अफ्रीका दिवस' पर यूएन प्रमुख का संदेश: सतत विकास और समृद्धि के लिए अफ्रीका के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता
'कॉकरोच जनता पार्टी' पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर: सीबीआई जांच की मांग; उच्चतम न्यायालय का सुनवाई से इंकार, कहा- इतना भावुकता से न लें
आयुर्वेद वि.वि. द्वारा विश्व थायरॉइड दिवस पर मण्डोर गार्डन में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन