सुखबीर बादल पर स्वर्ण मंदिर में हमला, गोली मारने का प्रयास

हमले का प्रयास विफल कर दिया

सुखबीर बादल पर स्वर्ण मंदिर में हमला, गोली मारने का प्रयास
पुलिस ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी की शिनाख्त नारायण सिंह चौरा के रूप में की गई है। 

अमृतसर। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल को सुबह एक व्यक्ति ने स्वर्ण मंदिर द्वार पर गोली मारने का प्रयास किया। बादल वहाँ सेवादार के रूप में सजा भुगत रहे थे। पुलिस ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी की शिनाख्त नारायण सिंह चौरा के रूप में की गई है। 

अमृतसर पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि सतर्क पुलिस ने बादल पर हमले का प्रयास विफल कर दिया। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है। इस बीच शिअद, काँग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने घटना की निंदा की है और खराब होती कानून व्यवस्था को लेकर सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी सरकार को घेरने की कोशिश की। 

Tags: sukhbir

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

छत्तीसगढ़ में सुरक्षबलों ने कसी नक्सलियों पर नकेल : जंगल में छिपाकर रखा हथियारों का जखीरा बरामद, आईईडी और रायफल सहित कई सामग्री शामिल छत्तीसगढ़ में सुरक्षबलों ने कसी नक्सलियों पर नकेल : जंगल में छिपाकर रखा हथियारों का जखीरा बरामद, आईईडी और रायफल सहित कई सामग्री शामिल
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के डडईपानी जंगल में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के छिपाए हथियार और विस्फोटक बरामद किए। संयुक्त अभियान...
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर मौत की रफ्तार : खड़े कैंटर में घुसी कार, सवाई माधोपुर के 4 लोगों की मौत
साइबर ठगों के जाल में फंसा युवक : गंवाए 10 लाख रुपए, मामला कराया दर्ज
तकनीक, गति और नवाचार से लड़े जाएंगे भविष्य के युद्ध : युद्ध के तौर-तरीकों में आया बदलाव, राजनाथ बोले- तकनीकी रूप से तैयार रहना बेहद जरूरी
चालक को आई झपकी : वाहन के पुलिया से नीचे गिरने से 7 लोग घायल, खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे थे सभी लोग
भाजपा के इशारे पर काम कर रहा चुनाव आयोग : सत्ता की कठपुतली बना ईसीआई, कांग्रेस चलाएगी राष्ट्रव्यापी अभियान
युद्ध खत्म होने के करीब, ईरान ने कहा- समझौते में होर्मुज खोलने पर फोकस