स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारी, कचरा जलाकर किया जा रहा निस्तारण

कचरे को जलाकर पर्यावरण प्रदूषण को बढ़ावा दिया जा रहा 

स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारी, कचरा जलाकर किया जा रहा निस्तारण
केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास मंत्रालय की ओर से देशभर के स्वच्छ शहरों की रैकिंग निर्धारण के लिए चलाए जा रहे स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 की तैयारियों के दावे तो किए जा रहे है।

जयपुर। केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास मंत्रालय की ओर से देशभर के स्वच्छ शहरों की रैकिंग निर्धारण के लिए चलाए जा रहे स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 की तैयारियों के दावे तो किए जा रहे है, लेकिन धरातल पर ना तो डंपिंग यार्ड ही समाप्त हो पाए है और ना ही समय पर कचरे का ही उठाव हो पा रहा है, जबकि कचरे को जलाकर पर्यावरण प्रदूषण को बढ़ावा दिया जा रहा है। 

नगर निगम जयपुर हेरिटेज आयुक्त ने स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारियों को लेकर सभी जोन उपायुक्तों के साथ ही वार्ड प्रभारियों को साफ सफाई की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए है। उन्होंने सभी अधिकरियों को निर्देश दिए है कि वह सुबह के समय अपने-अपने क्षेत्रों में रहकर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर गंदगी मिलने पर तुरंत उस जगह की सफाई कराने के लिए कचरे का उठाव किया जाए। हेरिटेज आयुक्त ने बताया कि कचरा जलाना सख्त मना है, लेकिन फिर भी कचरा जलाया जा रहा है तो गंभीर मामला है। उन्होंने बताया कि संबंधित अधिकारी कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 

ट्रांसफार्मर के पास हो सकता है बड़ा हादसा :

कचरे को जलाने वाले स्थान के पास ही बिजली विभाग का बड़ा ट्रांसफार्मर है और इसमें केवल भी खुले में पड़ी है। कचरे के बड़े ढ़ेर मे आए दिन यहां आग लगाई जाती है और आग के चलते ट्रांसफार्मर में आग लगने की संभावना बनी रहती है। निगम अधिकारियों की ओर से यहां कार्रवाई नहीं होती है। 

Read More जयपुर सर्राफा बाजार : सोना-चांदी की कीमतों में उछाल, जानें क्या है भाव

स्वच्छ सर्वेक्षण का सर्वे जल्द :

Read More साइबर ठगी पर अंकुश के लिए राजस्थान पुलिस की पहल, ई-जीरो एफआईआर की सीमा घटाकर एक लाख

स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 की तैयारियों के दावे के बीच केंद्रीय टीम कभी भी सर्वे के लिए जयपुर पहुंच सकती है। ऐसे में यहां ना तो कचरे का डंपिंग यार्ड ही हट पा रहा है और कचरे के ढ़ेर होने के बाद निगम के अधिकारी यहां से कचरा हटाने के स्थान पर आगजनी की घटनाओं पर रोक लगा पा रहे है। ऐसे में स्वच्छ सर्वेक्षण की रेकिंग भी ऐसे प्रकरणों से प्रभावित भी हो सकती है। 

Read More कारगिल विजय दिवस पर सैनिकों के शौर्य को नमन, युवाओं को जिम्मेदारी निभाने का संदेश

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कर्नाटक में सूखे का अलर्ट, शिवकुमार ने कहा- संकट से निपटने के लिए सरकार ने उठाए एहतियाती कदम कर्नाटक में सूखे का अलर्ट, शिवकुमार ने कहा- संकट से निपटने के लिए सरकार ने उठाए एहतियाती कदम
सूखे जैसे हालात के बीच मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने किसानों और आम लोगों को राहत देने के लिए एहतियाती कदम...
राजस्थान विश्वविद्यालय मुख्य द्वार पर शुभम रेवाड़ का आमरण अनशन जारी, निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
पेपर लीक पर सरकार सख्त : रिकॉर्ड 2 महीने में कराई पारदर्शी परीक्षा, शेखावत ने कहा- युवाओं के भविष्य को लेकर सरकार अत्यंत संवेदनशील
सीजेपी का जंतर-मंतर से धरना खत्म करने का ऐलान : छात्रों से घर लौटने की अपील, कहा- हमारी सभी मांगों पर सरकार सहमत
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की दिशा में बड़ा कदम : संघर्ष करने वाले छात्रों की बड़ी जीत, राहुल बोले- हिंसा के दोषियों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई
कारगिल विजय दिवस पर सैनिकों के शौर्य को नमन, युवाओं को जिम्मेदारी निभाने का संदेश
निजी अस्पताल में जटिल सर्जरी : 3 महीने तक फेफड़े में फंसी रही मूंगफली, डॉक्टरों ने ऑटिज्म पीड़ित मासूम की बचाई सांसें