HRCBM की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा: बांग्लादेश में कम नहीं हो रहे अल्पसंख्यकों पर हमले, घरों को आग लगा रहे कट्टरपंथी 

बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हमले

HRCBM की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा: बांग्लादेश में कम नहीं हो रहे अल्पसंख्यकों पर हमले, घरों को आग लगा रहे कट्टरपंथी 

बांग्लादेश के डुमरीताला गांव में कट्टरपंथियों ने एक हिंदू परिवार के घर को आग लगा दी, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। HRCBM की रिपोर्ट के अनुसार, जून से दिसंबर 2025 के बीच ईशनिंदा के नाम पर 71 से अधिक हिंसक घटनाएं हुई हैं। भारत ने इन 'लगातार हमलों' पर गहरी चिंता व्यक्त की है।

बांग्लादेश। भारत का पड़ोसी देश बांग्लादेश इन दिनों हिंसा की आग में जल रहा है और इसका सबसे बड़ा कारण है वहां पर रहने वाले अल्पसंख्यकों पर हो रहे लगातार अत्याचार। हाल ही में, वहां पर दो हिंदुओं की कट्टरपंथियो ने बड़ी निर्मम हत्या कर दी थी जिसके बाद वहां लगातार हिंसा का माहौल बना हुआ है।

ह्यूमन राइट्स कांग्रेस फॉर बांग्लादेश माइनॉरिटिज (HRCBM) की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि बांग्लादेश में शेख हसीना की सरकार को गिराए जाने के बाद से ही अल्पसंख्यकों पर वहां लगातार हमले हो रहे हैं। साल 2025 में जून से लेकर दिसंबर तक ईशनिंदा के आरोपों से जुड़ी कम से कम 71 से ज्यादा घंटनाएं हो चुकी है।

इसी बीच खबर सामने आई है कि बांग्लादेश के पीरोजपुर जिले के डुमरीताला गांव में कट्टरपंथियों ने एक हिंदू परिवार के घर को आग लगा दी है जिसमें करीब 5 लोगों की जलने से मौत हो गई। इस हमले के बाद ये बात तो पूरी तरह साफ हो गई है कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हमला टारगेट करके ​किया जा रहा है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए 1,111 केंद्रीय पर्यवेक्षक तैनात, अप्रेल में होंगे चुनाव चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए 1,111 केंद्रीय पर्यवेक्षक तैनात, अप्रेल में होंगे चुनाव
चुनाव आयोग ने निष्पक्ष मतदान हेतु 1,111 पर्यवेक्षकों को तैनात किया है। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल सहित चुनावी राज्यों...
इजरायली हमले में ईरानी बासिज बल के प्रमुख गुलामरेजा सुलेमानी की मौत, ईरान ने जताई कड़ी नाराजगी
अशोक गहलोत ने व्हीलचेयर फेंसिंग ट्रायल में सुविधाओं की कमी पर उठाए सवाल, कहा- खिलाड़ियों के साथ संवेदनहीनता
संघ की और से एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर 29 मार्च को होगा : 4000 लोगों की जांच, दवाइयां और ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध
एआईसीसी ने तेलंगाना में पार्टी-सरकार समन्वय को मजबूत करने के लिए समिति का किया गठन, प्रशासनिक गतिविधियों के कुशल संचालन के लिए भी करेंगे काम
नाइजीरिया में भीषण आतंकवादी हमला: 23 से अधिक लोगों की मौत, अन्य 108 घायल, बचाव और राहत कार्य जारी
तकनीकी कार्य के कारण रेलसेवाएं रेगूलेट : कई प्रमुख रेल सेवाएं देरी से चलेंगी, यात्रियों को समय में बदलाव के लिए सतर्क रहने की सलाह