मुस्लिम देश सऊदी का बड़ा कदम, स्पेस में पहली बार भेजेगा महिला अंतरिक्ष यात्री

पहली महिला अंतरिक्ष यात्री रेयना बरनावी को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन भेजेगा सऊदी

मुस्लिम देश सऊदी का बड़ा कदम, स्पेस में पहली बार भेजेगा महिला अंतरिक्ष यात्री

बरनावी और अलकर्नी के अलावा दो अन्य अंतरिक्ष यात्री मरियम फरदौस और अली अलगामदी को भविष्य में सऊदी ह्यूमन स्पेसफ्लाइट प्रोग्राम की खातिर ट्रेनिंग दी जा रही है।

रियाद। सऊदी अरब ने घोषणा की कि वह 2023 की दूसरी तिमाही के दौरान अपनी पहली महिला अंतरिक्ष यात्री रेयना बरनावी और एक पुरुष अंतरिक्ष यात्री अली अलकर्नी को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन भेजेगा। दोनों अंतरिक्ष यात्री एएक्स-2 के चालक दल में शामिल होंगे। दोनों अंतरिक्ष यात्री अमेरिका से लॉन्च होने वाले एएक्स-2 स्पेस मिशन में शामिल होंगे। इस मिशन का उद्देश्य मानव अंतरिक्ष यान में देश की क्षमता को बढ़ाना है। इसके साथ ही सऊदी का लक्ष्य है कि अंतरिक्ष को एक उद्योग की तरह इस्तेमाल किया जाए।

बरनावी और अलकर्नी के अलावा दो अन्य अंतरिक्ष यात्री मरियम फरदौस और अली अलगामदी को भविष्य में सऊदी ह्यूमन स्पेसफ्लाइट प्रोग्राम की खातिर ट्रेनिंग दी जा रही है। सऊदी अंतरिक्ष आयोग के अध्यक्ष अब्दुल्लाह अल-स्वाहा ने अंतरिक्ष कार्यक्रम को असीमित समर्थन देने के लिए जोर दिया है। इस कार्यक्रम के जरिए किंगडम विज्ञान के स्तर पर वैज्ञानिक नवाचारों को एक्टिव करना चाहता है।

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट : एयर इंडिया ने बढ़ाई उड़ानों की संख्या, कई मार्गों पर संचालित हो रही फ्लाइट; घटनाक्रम पर नजर रख रही  एयरलाइंस पश्चिम एशिया संकट : एयर इंडिया ने बढ़ाई उड़ानों की संख्या, कई मार्गों पर संचालित हो रही फ्लाइट; घटनाक्रम पर नजर रख रही एयरलाइंस
पश्चिम एशिया संकट के बीच एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने क्षेत्र के लिए उड़ानों की संख्या बढ़ाकर 80...
आप ने की संगठन को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाने की घोषणा : राजस्थान में 10 हजार से अधिक सभाएं करेगी पार्टी, बैठक में लिया निर्णय
जयपुर पुलिस आयुक्त ने भांकरोटा थाने में की जनसुनवाई : परिवादियों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश 
जनता को भयावह युद्धों के दुष्प्रभावों से बचाने में लगी सरकार : हताश कांग्रेस ने देश के विरुद्ध ही खोल दिया मोर्चा, प्रधानमंत्री ने कहा- देश में डर उत्पन्न करने की कोशिश में लगी कांग्रेस
पाइपलाइन से पेट्रोलियम चोरी का खुलासा : मुख्य आरोपी सहित 4 गिरफ्तार, पाइपलाइन को पंक्चर कर चोरी करने का किया प्रयास
बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमला : आत्मघाती ड्रोन का किया उपयोग, वायु रक्षा रडार प्रणाली को हुआ नुकसान
लोक अदालत में 16 मामलों का निस्तारण : 1.19 करोड़ की राशि स्वीकृत, रेल दुर्घटना प्रभावितों को मिली त्वरित राहत