पंजाब में पुलिस को मिली बड़ी सफलता : गोल्डी बराड़ के 2 साथी गिरफ्तार, मुख्य शूटरों के ठिकानों का पता लगाने के लिए जांच जारी

हमलावरों ने उन्हें घेर लिया

पंजाब में पुलिस को मिली बड़ी सफलता : गोल्डी बराड़ के 2 साथी गिरफ्तार, मुख्य शूटरों के ठिकानों का पता लगाने के लिए जांच जारी
वारदात के बाद आरोपी सीसीटीवी कैमरों से बचने के लिए पास ही खड़ी एक कार के पास पहुंचे, बाइक वहीं छोड़ी और कार में सवार होकर फरार हो गए।

मोहाली। पंजाब में मोहाली जिला प्रशासनिक परिसर के बाहर 23 जनवरी को हुए सनसनीखेज गुरविंदर सिंह हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बी. हरमनदीप सिंह हंस ने कहा कि इस हत्याकांड की साजिश विदेश में बैठे कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने अपने साथियों के साथ मिलकर रची थी। पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त वाहन भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस के अनुसार गुरविंदर सिंह मोहाली कोर्ट में पेशी के लिए पहुंचे थे। दोपहर करीब 3 बजे जब वे पेशी के बाद अपनी कार की ओर जा रहे थे, तभी 2 व्यक्ति बाइक पर आए हमलावरों ने उन्हें घेर लिया और ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर उनकी हत्या कर दी।

वारदात के बाद आरोपी सीसीटीवी कैमरों से बचने के लिए पास ही खड़ी एक कार के पास पहुंचे, बाइक वहीं छोड़ी और कार में सवार होकर फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाकर 2  आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में बलतेज सिंह शामिल है, जिसे 2 फरवरी को पकड़ा गया। वह फरारी में इस्तेमाल की गई कार का चालक था। वहीं मंगत सिंह को 3 फरवरी को गिरफ्तार किया गया, जिसने शूटरों को बाइक उपलब्ध कराई थी। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर मुख्य शूटरों के ठिकानों का पता लगाने में जुटी है। यह कार्रवाई संगठित अपराध के खिलाफ मोहाली पुलिस की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

 

Read More डूंगरपुर जिले में चांदीपुरा वायरस की दस्तक : मासूम की मौत, 75 घरों का सर्वे, फोगिंग शुरू

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कर्नाटक में सूखे का अलर्ट, शिवकुमार ने कहा- संकट से निपटने के लिए सरकार ने उठाए एहतियाती कदम कर्नाटक में सूखे का अलर्ट, शिवकुमार ने कहा- संकट से निपटने के लिए सरकार ने उठाए एहतियाती कदम
सूखे जैसे हालात के बीच मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने किसानों और आम लोगों को राहत देने के लिए एहतियाती कदम...
राजस्थान विश्वविद्यालय मुख्य द्वार पर शुभम रेवाड़ का आमरण अनशन जारी, निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
पेपर लीक पर सरकार सख्त : रिकॉर्ड 2 महीने में कराई पारदर्शी परीक्षा, शेखावत ने कहा- युवाओं के भविष्य को लेकर सरकार अत्यंत संवेदनशील
सीजेपी का जंतर-मंतर से धरना खत्म करने का ऐलान : छात्रों से घर लौटने की अपील, कहा- हमारी सभी मांगों पर सरकार सहमत
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की दिशा में बड़ा कदम : संघर्ष करने वाले छात्रों की बड़ी जीत, राहुल बोले- हिंसा के दोषियों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई
कारगिल विजय दिवस पर सैनिकों के शौर्य को नमन, युवाओं को जिम्मेदारी निभाने का संदेश
निजी अस्पताल में जटिल सर्जरी : 3 महीने तक फेफड़े में फंसी रही मूंगफली, डॉक्टरों ने ऑटिज्म पीड़ित मासूम की बचाई सांसें