गंभीर चक्रवाती तूफान में बदला बिपारजॉय, भारी बारिश होने की चेतावनी जारी

बेहद विध्वंसक चक्रवात में बदल गया

गंभीर चक्रवाती तूफान में बदला बिपारजॉय, भारी बारिश होने की चेतावनी जारी

इसके 14 जून की सुबह तक लगभग उत्तर की ओर बढ़ने की संभावना है, फिर उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ते हुए सौराष्ट्र और कच्छ साथ ही लगते हुए पाकिस्तान के तटीय इलाकों मांडवी (गुजरात) तथा कराची (पाकिस्तान ) से गुजरेगा।

नई दिल्ली। पूर्वी मध्य अरब सागर के ऊपर बना  शक्तिशाली चक्रवाती तूफान बिपारजॉय पिछले 6 घंटों के दौरान नौ  किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तर के साथ उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ा  है और  बेहद विध्वंसक चक्रवात में  बदल गया है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने कहा कि शक्तिशाली चक्रवाती तूफान आज सुबह 5.30 30 घंटे पहले उसी क्षेत्र अक्षांश 17.9 ए उत्तर और देशांतर 67.4 ए पूर्व, मुंबई से लगभग 580 किमी पश्चिम-दक्षिण पश्चिम, 480 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम , पोरबंदर के दक्षिण-पश्चिम में, देवभूमि द्वारका से 530 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में, नलिया से 610 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में और कराची (पाकिस्तान) से 780 किमी दक्षिण में था।

इसके 14 जून की सुबह तक लगभग उत्तर की ओर बढ़ने की संभावना है, फिर उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ते हुए सौराष्ट्र और कच्छ साथ ही लगते हुए पाकिस्तान के तटीय इलाकों मांडवी (गुजरात) तथा कराची (पाकिस्तान ) से गुजरेगा। इसके बाद 15 जून को 125 से 135 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार के 150 किलोमीटर प्रतिघंटा में बदलकर एक भीषण चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है। इस जबरदस्त चक्रवाती तूफान के कारण गुजरात में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गयी है। इस क्रम में 14  जून को  गुजरात के कच्छ, देवभूमि द्वारका, पोरबंदर, जामनगर, राजकोट, जूनागढ़ और मोरबी जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी है जबकि कच्छ, देवभूमि द्वारका, पोरबंदर साथ ही सौराष्ट्र और कच्छ के जामनगर,राजकोट, जूनागढ़ और मोरबी जिले में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार हैं। 

कच्छ, देवभूमि द्वारका और जामनगर में कुछ स्थानों पर 15 जून को भारी से बहुत भारी वर्षा और अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा साथ ही पोरबंदर, राजकोट, मोरबी और जूनागढ़ में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान है। इतना ही नहीं  15 जून को सौराष्ट्र और उत्तर गुजरात क्षेत्र के शेष जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान है। पूर्व मध्य और इससे सटे पश्चिम मध्य और पूर्वोत्तर अरब सागर में आज 160-175 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से लेकर 195 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं और कल 150-165 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से लेकर 185 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। बुलेटिन मे कहा गया कि कच्छ , देवभूमि द्वारका, पोरबंदर, जामनगर और मोरबी जिलों में चेतावनी है। जिस समय यह तूफान भूमि से टकरायेगा। उस समय इन जिलों के निचले इलाकों में दो मीटर ऊंची ज्वारीय लहरें उठने की आशंका है।

Tags: cyclonic

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट : एयर इंडिया ने बढ़ाई उड़ानों की संख्या, कई मार्गों पर संचालित हो रही फ्लाइट; घटनाक्रम पर नजर रख रही  एयरलाइंस पश्चिम एशिया संकट : एयर इंडिया ने बढ़ाई उड़ानों की संख्या, कई मार्गों पर संचालित हो रही फ्लाइट; घटनाक्रम पर नजर रख रही एयरलाइंस
पश्चिम एशिया संकट के बीच एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने क्षेत्र के लिए उड़ानों की संख्या बढ़ाकर 80...
आप ने की संगठन को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाने की घोषणा : राजस्थान में 10 हजार से अधिक सभाएं करेगी पार्टी, बैठक में लिया निर्णय
जयपुर पुलिस आयुक्त ने भांकरोटा थाने में की जनसुनवाई : परिवादियों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश 
जनता को भयावह युद्धों के दुष्प्रभावों से बचाने में लगी सरकार : हताश कांग्रेस ने देश के विरुद्ध ही खोल दिया मोर्चा, प्रधानमंत्री ने कहा- देश में डर उत्पन्न करने की कोशिश में लगी कांग्रेस
पाइपलाइन से पेट्रोलियम चोरी का खुलासा : मुख्य आरोपी सहित 4 गिरफ्तार, पाइपलाइन को पंक्चर कर चोरी करने का किया प्रयास
बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमला : आत्मघाती ड्रोन का किया उपयोग, वायु रक्षा रडार प्रणाली को हुआ नुकसान
लोक अदालत में 16 मामलों का निस्तारण : 1.19 करोड़ की राशि स्वीकृत, रेल दुर्घटना प्रभावितों को मिली त्वरित राहत