केरल में भाजपा के प्रचार गीत में अपनी पार्टी की केंद्र सरकार के खिलाफ लड़ने का किया आह्वान

गाने को पार्टी के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से हटा दिया गया

केरल में भाजपा के प्रचार गीत में अपनी पार्टी की केंद्र सरकार के खिलाफ लड़ने का किया आह्वान

वायरल हुए गाने को पार्टी के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से हटा दिया गया और यह माना गया कि पार्टी आईटी सेल से गलती हुई है। इस बीच पार्टी अध्यक्ष की यात्रा को लेकर एक पोस्टर जारी होने के बाद एक और विवाद हो गया है।

कोझिकोड। केरल भारतीय जनता पार्टी की राज्यव्यापी पदयात्रा अभियान का गीत जारी होने के बाद विवाद हो गया है, जिसमें उसने अपने कार्यकर्ताओं से अपनी ही पार्टी की केंद्र सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ लडऩे का आह्वान किया गया है। लोकसभा चुनाव से पहले केरल भाजपा अध्यक्ष के सुरेंद्रन की राज्यव्यापी पदयात्रा के लिए हाल ही में प्रचार गीत जारी किया गया था। इस गीत में भ्रष्टाचार के लिए प्रसिद्ध केंद्र सरकार के खिलाफ लडऩे के लिए लोगों को एकजुट होने का आह्वान किया गया है। पार्टी के सोशल मीडिया पर इसे साझा करने के बाद विवाद शुरू हुआ।

इसे बाद में वायरल हुए गाने को पार्टी के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से हटा दिया गया और यह माना गया कि पार्टी आईटी सेल से गलती हुई है। इस बीच पार्टी अध्यक्ष की यात्रा को लेकर एक पोस्टर जारी होने के बाद एक और विवाद हो गया है, जिसमें कहा गया है कि वह एससी/एसटी नेताओं के साथ दोपहर का भोजन करेंगे। इस विषय पर प्रतिक्रिया देते हुए एससी/एसटी समुदायों के विभिन्न नेताओं ने कहा कि यह पोस्टर केरल भाजपा नेतृत्व की उच्च जाति वाली मानसिकता को दर्शाता है जो राज्य में हिंदू समाज के सबसे पिछड़े वर्गों और गरीब वर्गों के खिलाफ हैं।

Tags: BJP

Post Comment

Comment List

Latest News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि दिल्ली में केवल बीएस-4 या उससे ऊपर मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे। बीएस-3...
भारत–अर्जेंटीना कृषि सहयोग को नई मजबूती, कार्य योजना 2025-2027 पर किये हस्ताक्षर
मोदी के नेतृत्व एवं भजनलाल की मेहनत से राजस्थान कर रहा है विकास के नए आयाम स्थापित:​ डिप्टी सीएम दियाकुमारी
रेलयात्री कृपया ध्यान दें...लोकसभा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा एलान, ज्यादा सामान ले जाने पर देना होगा इतना शुल्क, जानें पूरा मामला
बुकिंग शुरू होते ही टाटा सिएरा ने बाज़ार में मचाया तहलका: पहले ही दिन 70,000 से ज्यादा ऑर्डर कन्फर्म
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु वेल्लोर दौरे पर, श्रीपुरम स्वर्ण मंदिर में किए दर्शन
गुणवत्ता में  5 दवाएं, एक मेडिकल प्रोडक्ट फैल, बेचने पर रोक लगाई