पूर्वांचलियों को बंगलादेशी-रोहिंग्या कहकर अपमानित करना बंद करे भाजपा : संजय 

हमने इनका चुनावी घोटाला पकड़ा है 

पूर्वांचलियों को बंगलादेशी-रोहिंग्या कहकर अपमानित करना बंद करे भाजपा : संजय 

सिंह ने कहा कि हम दिल्ली में पूर्वांचल के लोगों का वोट काटने नहीं देंगे।

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आरोप लगाया है कि वह दिल्ली में वर्षों से रह रहे पूर्वांचल समाज के लोगों को बंगलादेशी और रोहिंग्या बताकर उनका वोट कटवाने की कोशिश कर रही है। आप के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि पूरी दुनिया में झूठ फैलाने में माहिर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सुबह से कुछ झूठ फैलाने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के तौर पर हमारी यह जिम्मेदारी है कि हम भारतीय जनता पार्टी के हर एक झूठ का जवाब दें। दिल्ली में 30-40 साल से जो हमारे उत्तर प्रदेश, बिहार और पूर्वांचल के लोग रह रहे हैं, जिन्होंने अपने श्रम और परिश्रम से दिल्ली को बनाने का काम किया, अगर भाजपा सोचती है कि उनका वोट कटवा लेगी, तो आम आदमी पार्टी ऐसा कतई नहीं होने देगी। सिंह ने कहा कि किस तरह भाजपा के लोगों ने दिल्ली में रह रहे हमारे पूर्वांचली भाई-बहनों को रोहिंग्या और बंगलादेशी कहकर अपमानित करके उनका वोट कटवाने के लिए आवेदन दिया है। उन्होंने कहा, ''शाहदरा विधानसभा में 11,000 लोगों का वोट कटवाने के लिए भाजपा के एक पदाधिकारी ने आवेदन किया। जनकपुरी विधानसभा में भाजपा के 24 कार्यकर्ताओं ने 4,874 वोट कटवाने के लिए आवेदन किया।

तुगलकाबाद विधानसभा में भाजपा के 15 कार्यकर्ताओं ने 2,435 वोट कटवाने के लिए आवेदन दिया, पालम में भाजपा के नौ कार्यकर्ताओं ने 1,641, रजौरी गार्डन में छह कार्यकर्ताओं ने 571, हरी नगर में चार कार्यकर्ताओं ने 637, करावल नगर में दो भाजपा कार्यकर्ताओं ने 3,260 वोट और मुस्तफाबाद में एक कार्यकर्ता ने 534 वोट काटने के लिए आवेदन दिया। यह भाजपा के कुकर्मों और पाप का लेखा-जोखा है। भाजपा को गलतफहमी है कि वह पूर्वांचल के हमारे भाइयों को बंगलादेशी और रोहिंग्या कहेंगे, उन्हें गाली देंगे, उनका वोट कटवाएंगे और मैं चुप रहूंगा। मैं सदन में भी भाजपा से लड़ूंगा और सड़क पर भी लड़ूंगा।

सिंह ने कहा कि हम दिल्ली में पूर्वांचल के लोगों का वोट काटने नहीं देंगे। भाजपा वाले इन्हें बंगलादेशी और रोहिंग्या कहकर अपमानित करना बंद करें। भाजपाइयों को हम पूरी दुनिया और देश के सामने एक्सपोज कर चुके हैं। हमने इनका चुनावी घोटाला पकड़ा है। भाजपा के लोग दिल्ली में वोट कटवाकर चुनाव जीतना चाहते थे, लेकिन उनके मंसूबों पर पानी फिर गया है।

 

Read More सुप्रीम कोर्ट ने अगस्ता वेस्टलैंड मामले में गौतम खेतान की याचिका खारिज की, जानें पूरा मामला 

Post Comment

Comment List

Latest News

13 और 15  को आरटीओ झालाना में लगेगा परमिट कैम्प : हीरापुरा बस स्टैंड तक आसान होगी यात्रियों की पहुंच, परमिट होंगे जारी 13 और 15  को आरटीओ झालाना में लगेगा परमिट कैम्प : हीरापुरा बस स्टैंड तक आसान होगी यात्रियों की पहुंच, परमिट होंगे जारी
परिवहन मुख्यालय की ओर से पहले ही हीरापुरा बस स्टैंड से जुड़े टेम्पो के लिए दस रूट स्वीकृत किए जा...
अमेरिका ने एक साल में रद्द किए एक लाख से अधिक वीजा, रिपोर्ट में हुआ खुलासा
राजस्थान बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप : वर्ल्ड चैंपियन अरशान बने मिस्टर राजस्थान, जयपुर के कृष्ण प्रजापत ने जीता जूनियर मिस्टर राजस्थान खिताब
विजय हजारे ट्रॉफी वनडे टूर्नामेंट, उत्तर प्रदेश को 17 रनों से हरा सौराष्ट्र अंतिम 4 में
जीएसटी में कटौती के बाद यात्री वाहनों की बिक्री दिसंबर में 27 प्रतिशत बढ़ी, सालाना बिक्री का भी बना नया रिकॉर्ड
ड्रेनेज सिस्टम होगा मजबूत, बनेगा मेजर कॉ्प्रिरहेंसिव प्लान : जेडीए, नगर निगम और आपदा प्रबंधन विभाग मिलकर तैयार करेंगे योजना
बागेश्वर में भूकंप के झटके, रिएक्टर पैमाने पर रही 3.5 रिएक्टर