पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर भाजपा से कसी कमर: चुनावी रणनीति तेज की, मोदी-शाह करेंगे चुनाव प्रचार का नेतृत्व

बंगाल चुनाव 2026: भाजपा का 'मिशन बंगाल' और मोदी-शाह की रैलियां

पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर भाजपा से कसी कमर: चुनावी रणनीति तेज की, मोदी-शाह करेंगे चुनाव प्रचार का नेतृत्व

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने कमर कस ली है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमित शाह राज्य भर में 10 से अधिक बड़ी रैलियां और मेगा रोड शो करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन खुद जमीनी तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। पार्टी कोलकाता, सिलीगुड़ी और दुर्गापुर में आक्रामक प्रचार के जरिए सत्ता परिवर्तन का लक्ष्य लेकर चल रही है।

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी प्रचार रणनीति तेज दी है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पार्टी के जनसंपर्क अभियान में केंद्रीय भूमिका निभाएंगे। पार्टी के सूत्रों ने हालांकि, रविवार को यह भी संकेत दिया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पर्यवेक्षकों पर भरोसा करने के बजाय पार्टी के संगठन को सीधे तौर पर देखेंगे।

वर्ष 2021 के चुनावों के विपरीत जो कोविड-19 के कारण बीच में ही बाधित हो गए थे, पार्टी को इस बार शीर्ष केंद्रीय नेताओं द्वारा कई रैलियों और रोड शो सहित एक पूर्ण विकसित अभियान योजना को क्रियान्वित करने की उम्मीद है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, पीएम मोदी और अमित शाह पूरे राज्य में कई जनसभाओं और रोड शो को संबोधित करेंगे। पिछले विधानसभा चुनावों के दौरान, बढ़ते कोरोना संक्रमणों के कारण दोनों नेताओं ने तीसरे चरण के बाद अपना चुनाव प्रचार कम कर दिया था।

हालांकि, इस बार ऐसी कोई बाधा नहीं है और मतदान में समय भी कम है इसलिए भाजपा नेताओं को उम्मीद है कि उनकी चुनावी योजना पूरी होंगेी। पार्टी सूत्रों का कहना है कि 24 से 27 अप्रैल के बीच कोलकाता में एक बड़े रोड शो की योजना बनाई जा रही है, जो मतदान के पहले और दूसरे चरण के बीच के अंतराल के अनुरूप है।

"कोलकाता के अलावा, सिलीगुड़ी, दुर्गापुर और आसनसोल जैसे शहरों में भी रोड शो करने का विचार किया जा रहा है। बशर्तें विशेष सुरक्षा समूह से सुरक्षा मंजूरी मिल जाये। भाजपा सूत्रों के अनुसार, पीएम मोदी आने वाले हफ्तों में पूरे राज्य में लगभग दस रैलियों को संबोधित कर सकते हैं और पार्टी द्वारा आक्रामक चुनावी अभियान की तैयारी के अंतर्गत प्रत्येक संगठनात्मक क्षेत्र में कम से कम एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित होने की संभावना है।

Read More एआई और डीपफेक का बढ़ता खतरा : आवाज और वीडियो की नकल कर ठग रहे साइबर अपराधी, आपात स्थिति का बहाना बनाकर ट्रांसफर करा रहे पैसे

चुनाव प्रचार की गहमागहमी शुरू होने से पहले, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन के 24 से 26 मार्च के बीच पश्चिम बंगाल का दौरा करने की संभावना है। उनके इस दौरे में जनसभाओं के बजाय संगठनात्मक बैठकों को प्राथमिकता दिए जाने की उम्मीद है। हालांकि, समय मिलने पर वह जनसभा को संबोधित भी कर सकते हैं।

Read More रसोई गैस आपूर्ति को लेकर राज्यसभा में तीखी नोक झोंक, नड्डा ने लगाया विपक्ष पर ओछी राजनीति का आरोप

भाजपा अध्यक्ष केंद्रीय पर्यवेक्षकों की रिपोर्टों पर निर्भर रहने के बजाय जमीनी स्तर पर पार्टी की तैयारियों का प्रत्यक्ष आकलन करने के लिए इच्छुक हैं। अपनी यात्रा के दौरान, नबीन उत्तरी बंगाल, राढ़ बंगाल, नबद्वीप, कोलकाता और हावड़ा-हुगली-मेदिनीपुर क्षेत्र के सभी पांच प्रमुख संगठनात्मक क्षेत्रों के नेताओं के साथ बैठक करने कर सकते हैं। परंपरागत रूप से, इस तरह की बैठकें सुनील बंसल या भूपेंद्र यादव जैसे केंद्रीय पर्यवेक्षकों द्वारा संभाली जाती रही है। हालांकि, नवीन पार्टी की रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए जमीनी स्तर के नेतृत्व के साथ सीधे जुड़कर अधिक सक्रिय दृष्टिकोण अपनाने के लिए दृढ़ संकल्पित दिखाई देते हैं।

Read More दुबई एयरपोर्ट पर ड्रोन हमला के बाद एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस ने रद्द की उड़ानें, यात्रियों को मिलेगा पूरा रिफंड

नवीन की यात्रा के बाद, संभवतः राम नवमी के बाद या 30 मार्च के बाद प्रधानमंत्री मोदी का चुनाव प्रचार दौरा शुरू होने की उम्मीद है, हालांकि अंतिम कार्यक्रम की पुष्टि अभी प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा किया जाना बाकी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

सीएम भजनलाल ने जर्जर विद्यालय भवनों के पुनर्निर्माण के लिए 300 करोड़ की स्वीकृति पर पीएम मोदी का जताया आभार सीएम भजनलाल ने जर्जर विद्यालय भवनों के पुनर्निर्माण के लिए 300 करोड़ की स्वीकृति पर पीएम मोदी का जताया आभार
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश के जर्जर विद्यालय भवनों के कायाकल्प हेतु ₹300 करोड़ की केंद्रीय सहायता के लिए प्रधानमंत्री...
भीलवाड़ा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: अवैध गांजे की बरामदगी के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी
मायावती का राजनीति दलों पर हमला: बोली-सामाजिक न्याय और समानता के सिद्धांतों पर काम करती है बसपा, जाति और धर्म के आधार पर समाज को बांटने का लगाया आरोप
हज ट्रेनिंग कैम्प में उमड़ी भीड़, पहले दिन 400 से ज्यादा आज़मीने हज ने सीखे अरकान
अजमेर के तबीजी में 35 बीघा सरकारी जमीन पर अवैध खनन, 50 फीट गहरे गड्ढे; प्रशासन पर कार्रवाई नहीं करने के आरोप
इजरायल ने दी ईरान पर आने वाले दिनों में संयुक्त हमले होने की धमकी, कहा ट्रंप और प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के नेतृत्व में अभियान जारी रहेगा
इजरायल पर ईरानी मिसाइलों की बारिश के बीच ट्रंप का विवादित बयान, बोले-विश्व के नक्शे से मिटा देंगे ईरान का नामोनिशान