भारत जोड़ो यात्रा से पेशान है भाजपा, राहुल गांधी को बदनाम करने की कर रही है कोशिश : कांग्रेस
इस काम में सफलता नहीं मिल रही है
कांग्रेस प्रवक्ता ने पार्टी मुख्यालय में कहा कि तमिलनाडु और केरल में गांधी के नेतृत्व में चल रही यात्रा में जो भीड़ आ रही है, उससे भाजपा परेशान हो रही है।
नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा कि उसकी भारत जोड़ो यात्रा की सफलता से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) परेशान है। इसलिए उसके नेता आरोप लगाकर पार्टी के नेता राहुल गांधी को बदनाम करने की कोशिश कर रहे है। कांग्रेस प्रवक्ता ने पार्टी मुख्यालय में कहा कि तमिलनाडु और केरल में गांधी के नेतृत्व में चल रही यात्रा में जो भीड़ आ रही है, उससे भाजपा परेशान हो रही है। लोगों का इस यात्रा को अपार समर्थन मिल रहा है। इसलिए भाजपा यात्रा को बदनाम करने का प्रयास कर ही है, , लेकिन उसे इस काम में सफलता नहीं मिल रही है।
प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा आईटी सेल के प्रमुख कहते है कि गांधी यात्रा में ना तो लोगों से मिल रहे हैं और न ही जनसभाएं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है। गांधी लगातार संबोधित कर रहे हैं। यात्रा के दौरान वह कई बार जन सभाओं को संबोधित कर चुके हैं। उन्होंने भाजपा को भारत तोड़ने वाली ताकत बताया और कहा कि वह 2014 से लगातार लगातार भारत तोड़ो यात्रा में है। कांग्रेस ने इसी का मुकाबला करने के लिए भारत जोड़ो यात्रा शुरु की है, जिसकी सफलता से डरकर वह इसे असफल करने कोशिश की कर रहे है। प्रवक्ता ने कहा कि 8 साल में भारत को तोडऩे की विचारधारा वाले लोगों ने अर्थव्यवस्था को तबाह कर दिया है और अब भारत जोड़ो यात्रा को मिल रहे समर्थन से घबराकर ऐसे बयान दे रहे है।

Comment List