टीकाराम जूली ने साधा भाजपा पर निशाना, कहा- मोदी के दौरों से राजस्थान की जनता को कुछ नहीं मिलता

सरकार 2 साल से हर मुद्दे पर ड्रामा कर रही

टीकाराम जूली ने साधा भाजपा पर निशाना, कहा- मोदी के दौरों से राजस्थान की जनता को कुछ नहीं मिलता

पीएम मोदी के 10 दिसम्बर को प्रस्तावित राजस्थान दौरे को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा पर निशाना साधा।पीसीसी में मीडिया से बात करते हुए जूली ने कहा कि मोदी पहले भी कई बार राजस्थान आए हैं, लेकिन उनके किए किसी भी वादे को भाजपा ने पूरा नहीं किया। पहले भी ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने का वादा किया, लेकिन राज्यसभा में पूछे सवाल में सरकार ने राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने का इंकार।

जयपुर। पीएम मोदी के 10 दिसम्बर को प्रस्तावित राजस्थान दौरे को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा पर निशाना साधा है।पीसीसी में मीडिया से बात करते हुए जूली ने कहा कि मोदी पहले भी कई बार राजस्थान आए हैं, लेकिन उनके किए किसी भी वादे को भाजपा ने पूरा नहीं किया। पहले भी ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने का वादा किया, लेकिन राज्यसभा में पूछे सवाल में सरकार ने राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने का इंकार कर दिया। सरकार 2 साल से हर मुद्दे पर ड्रामा कर रही है।

यमुना जल लाने के लिए मोदी को बुलाया गया। घड़ों को इधर उधर किया गया, लेकिन पानी अभी तक नहीं आया। जनता को ये लोग कुछ नहीं दे पा रहे तो फिर किस बात का जश्न मना रहे हैं। एसाईआर प्रक्रिया को लेकर कहा कि सरकार ने जानबूझकर गरीब लोगों के नाम काटने का प्रयास शुरू किया है, लेकिन कांग्रेस इनको मंसूबों में कामयाब नहीं होने देगी। दिल्ली महारैली को लेकर कहा कि आज की बैठक में सभी उपस्थित नेताओं को राजस्थान से अधिक से अधिक भीड़ दिल्ली ले जाने के निर्देश दिए हैं। रैली को सफल बनाने में राजस्थान की अहम भूमिका रहेगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

भाजपा का चीनी सामान का बहिष्कार ड्रामा : स्वदेशी का नारा लगाते-लगाते हुए विदेशी, अखिलेश यादव ने कहा- पार्टी की कथनी-करनी में अंतर भाजपा का चीनी सामान का बहिष्कार ड्रामा : स्वदेशी का नारा लगाते-लगाते हुए विदेशी, अखिलेश यादव ने कहा- पार्टी की कथनी-करनी में अंतर
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा और उसके...
पुलिसकर्मी को पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी, मौके पर पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार
लिफ्ट देने के बहाने बुजुर्ग महिला से दिन-दहाड़े लूट, आरोपी की तलाश जारी
नवविवाहिता ने लगाई फांसी : फंदे से लटक कर दे दी जान, मृतका के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला
केंद्र सरकार ने बर्बाद की देश की अर्थव्यवस्था : एशिया में सबसे ज्यादा गिरा रुपया, कांग्रेस ने कहा- रिकार्ड गिरावट बनी हमारी साख का सवाल 
राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में सुंदरकाण्ड पाठ एवं महाप्रसादी का आयोजन, लगभग 2000 से अधिक लोगों ने पंगत प्रसादी ग्रहण की
गंगनहर में 21 जनवरी से बंदी : फिरोजपुर फीडर बनेगा पक्का, किसानों को पुरानी बीकानेर कैनाल से मिलेगा पानी