मणिपुर में जातीय समूहों के बीच झड़प : दोनों समूहों ने की गोलीबारी और तोडफ़ोड़, एक व्यक्ति की मौत; कई अन्य घायल 

जिला प्रशासन ने शांति बनाए रखने की अपील जारी की

मणिपुर में जातीय समूहों के बीच झड़प : दोनों समूहों ने की गोलीबारी और तोडफ़ोड़, एक व्यक्ति की मौत; कई अन्य घायल 

जिला मजिस्ट्रेट धरुण कुमार एस ने एक अपील में कहा कि हमलों की सूचना मिली है और शांति बहाल करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने की तत्काल आवश्यकता है।

इंफाल। मणिपुर के चुराचांदपुर में दो अलग-अलग जातीय समूहों के बीच हुयी झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। संघर्षरत समूहों के बीच समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे, लेकिन झड़पें शुरू हो गईं। दोनों समूहों ने गोलीबारी और तोडफ़ोड़ की, जिसके बाद चुराचांदपुर जिला प्रशासन ने शांति बनाए रखने की अपील जारी की।

जिला मजिस्ट्रेट धरुण कुमार एस ने एक अपील में कहा कि हमलों की सूचना मिली है और शांति बहाल करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने की तत्काल आवश्यकता है। सुरक्षाकर्मियों को भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े और हवा में गोलियां चलानी पड़ीं। उन्होंने आगे किसी भी तरह की हिंसा में शामिल न होने और कानून को अपने हाथ में न लेने की अपील की। समस्या तब शुरू हुई, जब दूसरे जातीय समूह के लोगों ने एक व्यक्ति पर हमला किया, जो हिंसक झड़पों में बदल गया। सुरक्षाकर्मी सतर्कता बरत रहे हैं और लोगों को हसा का सहारा लेने से रोक रहे हैं।

Tags: firing

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं  जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं 
पवित्र रमजान माह में जुमे की तीसरी नमाज शहर की प्रमुख मस्जिदों में बड़े श्रद्धा और अनुशासन के साथ अदा...
नायडू सरकार का बड़ा कदम, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगाई रोक, 90 दिनों में लागू होगा नियम
ईरान-इजरायल में हमलों का सिलसिला सातवें दिन भी जारी, ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 के तहत हवाई रक्षा तंत्र और मिसाइल लॉन्चर नष्ट   
विधानसभा में हंगामा: 'राजस्थान डिस्टर्ब एरिया बिल' पर डोटासरा का सरकार पर तीखा वार
केरल सरकार की पहल: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के मद्देनजर केरल सरकार की हेल्प डेस्क पर प्राप्त हुए 830 कॉल,आधिकारिक दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की सलाह
रूस के सोची शहर में 4.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
Weather Update : प्रदेश में गर्मी के तेवर हुए तीखे, हीट वेव चलने की आशंका