तटरक्षक बल ने 18 को बचाया : सिंगापुर के जहाज में लगी थी आग
6 जून को कोलंबो बंदरगाह से मुंबई के लिए रवाना हुआ
यह जहाज छह जून, 2025 को 22 चालक दल के सदस्यों के साथ कोलंबो बंदरगाह से मुंबई के न्हावा शेवा बंदरगाह के लिए रवाना हुआ था, जिसे नौ जून, 2025 को पहुंचना था।
मंगलुरु। केरल तट के पास समुद्र में सोमवार तड़के विस्फोट के बाद सिंगापुर के झंडे वाले कंटेनर पोत एमवी वान हाई 503 में आग लगने की घटना के बाद भारतीय तटरक्षक बल की त्वरित कार्रवाई से सभी 18 चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बचाकर देर रात मंगलुरु लाया गया। इस जहाज में सोमवार को केरल तट के पास आग लग गई थी। रक्षा विभाग के जनसंपर्क अधिकारी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि जहाज के मध्य से लेकर कंटेनर तक आग और विस्फोट जारी हैं। जहाज के अग्रिम भाग में आग अब नियंत्रण में है, हालांकि घना धुआं अभी भी फैला हुआ है। जहाज बंदरगाह की ओर लगभग 10-15 डिग्री कोण पर झुका हुआ है। समुद्र में और कंटेनरों के गिरने की सूचना मिली है।
छह जून को कोलंबो बंदरगाह से मुंबई के लिए रवाना हुआ
यह जहाज छह जून, 2025 को 22 चालक दल के सदस्यों के साथ कोलंबो बंदरगाह से मुंबई के न्हावा शेवा बंदरगाह के लिए रवाना हुआ था, जिसे नौ जून, 2025 को पहुंचना था।
चार सदस्य लापता
विस्फोट के समय से चार (दो ताइवानी, एक इंडोनेशियाई और एक म्यांमारी) लापता हैं और तैनात संसाधनों द्वारा उनका पता लगाया जा रहा है। आईसीजी डोर्नियर विमान वास्तविक समय के आकलन के लिए जहाज के ऊपर निगरानी कर रहा है।

Comment List