बलूचिस्तान में बीएलएफ का बड़ा हमला, पाक के 6 सैनिकों की मौत

पहली बार महिला फिदायीन का किया इस्तेमाल

बलूचिस्तान में बीएलएफ का बड़ा हमला, पाक के 6 सैनिकों की मौत

बलूचिस्तान के चगाई में बीएलएफ ने पहली बार महिला फिदायीन का इस्तेमाल करते हुए पाकिस्तान फ्रंटियर कॉर्प्स के कड़ी सुरक्षा वाले कॉम्प्लेक्स पर हमला किया। चीनी कॉपर-गोल्ड प्रोजेक्ट से जुड़े इस परिसर पर हुए हमले में छह पाकिस्तानी मारे गए। फिदायीन जरीना रफीक ने मुख्य बैरियर पर खुद को उड़ा लिया।

इस्लामाबाद। बलूचिस्तान के हथियारबंद विद्रोही संगठन बलूच लिबरेशन फ्रंट यानी बीएलएफ ने महिला फिदायीन का इस्तेमाल करके पाकिस्तान फ्रंटियर कॉर्प्स के भारी सुरक्षा वाले कॉम्प्लेक्स पर हमला किया है। बलूचिस्तान के चगाई में स्थित इस परिसर में चीनी कॉपर और गोल्ड माइनिंग प्रोजेक्ट का केंद्र था। रविवार शाम को किए गए इस हमले में छह पाकिस्तानियों के मारे जाने की खबर है। यह हमला इसलिए भी खास है क्योंकि पहली बार बीएलएफ ने पाकिस्तानी सुरक्षाबलों के खिलाफ महिला फिदायीन का इस्तेमाल किया है। इसके पहले बलूचिस्तान के दूसरे विद्रोही संगठन बलूच लिबरेशन आर्मी की मजीद ब्रिगेड ने ही इस तरह से महिला फिदायीन का इस्तेमाल किया है।

महिला फिदायीन की जारी की तस्वीर: 

बीएलएफ ने फिदायीन बॉम्बर जरीना रफीक उर्फ ट्रांग माहू की एक तस्वीर भी जारी है। समूह ने दावा किया कि जरीना ने बीएलएफ लड़ाकों को मुख्य परिसर में दाखिल कराने के लिए बैरियर पर खुद को उड़ा लिया था। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि जिस परिसर को निशाना बनाया गया, वह चीनी कंपनियों और एक कनाडाई फर्म से मैनेज किए जाने वाले सैंदक और रेको डिक प्रोजेक्ट्स से जुड़ा था। चीनी प्रोजेक्ट्स पर हमला बीएलएफ की रणनीति के बारे में साफ बताता है।

फिदायीन यूनिट ने चलाया ऑपरेशन: 

Read More मुम्बई में ट्रैफिक जाम में फंसे लोगों को राहत : 5.16 करोड़ रुपए का टोल रिफंड मिलेगा, टोल फ्री के आदेश के बाद भी कट गया था पैसा

टेलीग्राम पर जारी एक बयान में बीएलएफ के प्रवक्ता ग्वाहरम बलूच ने कहा कि फिदायीन ऑपरेशन को समूह की सुसाइड यूनिट सद्दो ऑपरेशन बटालियन ने अंजाम दिया था। आत्मघाती हमले करने वाली इस यूनिट का नाम शहीद कमांडर वाजा सद्दो उर्फ सदाथ मारी के नाम पर रखा गया है। इस बीच दूसरे विद्रोही समूह बलूच लिबरेशन आर्मी यानी बीएलए ने भी एक बयान जारी किया और बताया कि उसने 28-29 नवम्बर के बीच कई जगहों पर हमले किए हैं।

Read More CM Yogi Japan Visit: जापान दौरे के पहले दिन करीब 11 हजार करोड़ रुपये के निवेश के एमओयू पर हस्ताक्षर; औद्योगिक विकास, विनिर्माण क्षमता और रोजगार सृजन को नई गति मिलने की उम्मीद 

27 पाकिस्तानी जवानों को मारने का दावा

Read More एसएमएस सहित अन्य सरकारी अस्पतालों में निशुल्क दवाओं का टोटा, मरीज परेशान ; खांसी-बुखार तक की दवाएं सप्लाई में शॉर्ट 

समूह ने दावा किया कि 29 हमलों में पाकिस्तानी सेना के 27 जवान मारे गए हैं। बीएलए ने यह भी कहा कि उसने एक मोटरवे पर कंट्रोल कर लिया है और पाकिस्तानी जवानों के हथियार जब्त कर लिए हैं। बीएलए के लड़ाकों ने ग्वादर के पासनी इलाके में पाकिस्तानी सेना के कोस्ट गार्ड कैंप पर ग्रेनेड लॉन्चर दागे हैं। 

Post Comment

Comment List

Latest News

भारत-कनाड़ा का 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य : आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भी बढेगा सहयोग, मोदी ने कहा- देशों ने माना आतंकवाद और कट्टरपंथ मानवता के लिए गंभीर चुनौती भारत-कनाड़ा का 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य : आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भी बढेगा सहयोग, मोदी ने कहा- देशों ने माना आतंकवाद और कट्टरपंथ मानवता के लिए गंभीर चुनौती
भारत-कनाडा रिश्तों को नई गति मिली। 2030 तक 50 अरब डॉलर द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य तय, रक्षा सहयोग बढ़ाने और...
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बड़ा हादसा : चलती बस बनी आग का गोला, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
होटल में करंट लगने से कर्मचारी की मौत : धरने पर बैठे आक्रोशित ग्रामीण, रास्ता रहा अवरूद्ध
गोविंददेव मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया होली उत्सव : होली गीतों के बीच रंगों में सराबोर दिखे भक्त, पिचकारी से की पानी की बौछार
राज्यसभा उम्मीदवार के नाम पर मुहर लगाने के लिए सुक्खू पहुंचे दिल्ली : यह दौरा राजनीतिक रूप से अहम, कांग्रेस समिति के वरिष्ठ नेताओं से मिलने की उम्मीद
उच्च क्षमता के बिजली के तारों की चपेट में आने से दो बालक झुलसे, गंभीर अवस्था में अलवर भेजा
युद्ध का असर : जयपुर से खाड़ी देशों की उड़ानें लगातार तीसरे दिन रद्द, सैकड़ों यात्री फंसे