एसएमएस सहित अन्य सरकारी अस्पतालों में निशुल्क दवाओं का टोटा, मरीज परेशान ; खांसी-बुखार तक की दवाएं सप्लाई में शॉर्ट 

पिछले एक माह से ज्यादा समय से दवाईयों की बहुत शॉर्टेज

एसएमएस सहित अन्य सरकारी अस्पतालों में निशुल्क दवाओं का टोटा, मरीज परेशान ; खांसी-बुखार तक की दवाएं सप्लाई में शॉर्ट 

एसएमएस अस्पताल सहित अन्य सरकारी अस्पतालों में पिछले काफी समय से निशुल्क दवाओं की कमी चल रही है। इससे मरीजों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और महंगे दामों पर निजी दुकानों से दवाईयां खरीदनी पड़ रही है।

जयपुर। एसएमएस अस्पताल सहित अन्य सरकारी अस्पतालों में पिछले काफी समय से निशुल्क दवाओं की कमी चल रही है। इससे मरीजों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और महंगे दामों पर निजी दुकानों से दवाईयां खरीदनी पड़ रही है। इसमें बीपी, शुगर, हार्ट जैसी क्रोनिक डिजीज के अलावा खांसी, बुखार में काम आने वाली दवाईयां, कफ  सिरप शामिल हैं। प्रदेश के सबसे बड़े हॉस्पिटल एसएमएस में इन दवाईयों के अलावा कई एंटी बायोटिक और न्यूरो के मरीजों को दी जाने वाली दवाईयां भी नहीं है। डीडीसी काउंटर पर दवाईयां देने वाले फार्मासिस्ट्स का कहना है कि पिछले एक माह से ज्यादा समय से दवाईयों की बहुत शॉर्टेज है। यही हाल जेके लोन हॉस्पिटल का है। यहां पर  कर्मचारियों के मुताबिक 50 से ज्यादा दवाईयां हैं, जो पिछले लम्बे समय से उपलब्ध नहीं है। 

ये प्रमुख दवाएं स्टॉक से बाहर
लेवोसेटिरिजिन
लेवोथायरोक्सिन सोडियम 25 एमसीजी
पैनटॉप 40 
टियोट्रोपियम ब्रोमाइड 
डुलोक्सेटिन गैस्ट्रो-रेसिस्टेंट टैबलेट
निकोमालोन 1 एमजीए 3 एमजीए 4 एमजी
एस्पिरिन डिलेड रिलीज
लैकोसामाइड 50, 100 एमजी
डैपाग्लिफ्लोजिन 10 एमजी
एसपार्ट इंसुलिन 
सेफिक्साइम ओरल सस्पेंशन। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के दिल्ली दौरे से पहले आया बड़ा बयान: नहीं उठाएंगे ट्रूडो-हार्पर जैसा कदम, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के दिल्ली दौरे से पहले आया बड़ा बयान: नहीं उठाएंगे ट्रूडो-हार्पर जैसा कदम, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी अपनी पहली आधिकारिक भारत यात्रा पर मुंबई पहुँच रहे हैं। पीएम मोदी के साथ उनकी...
रंग जो दिलों तक उतर जाएं
आरएएस भर्ती-2024: आज सम्पन्न होगा साक्षात्कार का छठा चरण, 5 से 13 मार्च तक चलेगा सातवां चरण
20वीं ऑल इंडिया महिला हैंडबाल प्रतियोगिता : ऑल इंडिया हनुमान सिंह महिला हैंडबॉल, पूजा कंवर करेगी राजस्थान टीम का नेतृत्व
बिहार में भीषण सड़क हादसा: पर्यटकों से भरी बस ने ट्रक में मारी टक्कर; एक यात्री की मौत अन्य 19 घायल, पुलिस जांच शुरू
टी-20 विश्व कप : भारत के लिए ‘करो या मरो’ का मुकाबला, सुपर-8 में जिम्बाब्वे से होगी टक्कर
प्रश्नकाल से शुरू होगी विधानसभा कार्यवाही, ध्यान आकर्षण प्रस्तावों और बजट अनुदानों पर अहम चर्चा आज