Weather Update : पारा अभी से 36 डिग्री पार पहुंचा, होली के बाद और तेज होगी गर्मी

पिछले 24 घंटे में राज्य में पश्चिमी जिलों में सामान्य से ज्यादा गर्मी

Weather Update : पारा अभी से 36 डिग्री पार पहुंचा, होली के बाद और तेज होगी गर्मी

प्रदेश में गर्मी का असर दिनों दिन बढ़ता जा रहा। तापमान 36 डिग्री पार पहुंचा। सूरज की तपन भी बढ़ती जा रही। बीते दिन भी पश्चिमी राजस्थान के जिलों में अधिकांश शहरों का तापमान 33 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच।

जयपुर। प्रदेश में गर्मी का असर दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। तापमान 36 डिग्री पार पहुंच गया है और सूरज की तपन भी बढ़ती जा रही है। बीते दिन बुधवार को भी पश्चिमी राजस्थान के जिलों में अधिकांश शहरों का तापमान 33 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। रात में भी कई शहरों का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर रहा। पिछले 24 घंटे में राज्य में पश्चिमी जिलों में सामान्य से ज्यादा गर्मी रही।

 मौसम विशेषज्ञों ने राज्य में अगले एक सप्ताह आसमान साफ रहने, तेज धूप के साथ तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि इस बार गर्मी वक्त से काफी पहले आ चुकी है और इस बार गर्मी ज्यादा समय के लिए सताएगी। तापमान भी सामान्य से ज्यादा रहेगा। वहीं इस बार मानसून भी कमजोर रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटे में राज्य में पश्चिमी जिलों में सामान्य से ज्यादा गर्मी रही।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ