ननकाना साहिब में जत्थेदार की सिख युवाओं से अपील, कहा- पाकिस्तान के सिखों ने कठिन हालात में भी पहचान रखी कायम

पाकिस्तानी सिखों से प्रेरणा लेने का दिया संदेश

ननकाना साहिब में जत्थेदार की सिख युवाओं से अपील, कहा- पाकिस्तान के सिखों ने कठिन हालात में भी पहचान रखी कायम
श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने गुरु नानक देव जी के प्रकाश गुरुपर्व पर ननकाना साहिब में आयोजित गुरमत समागम में सिख युवाओं से केशों की संभाल करने और सिखी स्वरूप बनाए रखने की अपील की। उन्होंने पाकिस्तान के सिखों के समर्पण तथा पिशौरी व सिंधी संगत की सेवा भावना से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।

ननकाना साहिब। श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने सिख युवाओं से अपील की है कि वे केशों की संभाल करें और सिखी स्वरूप बनाए रखें। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के सिखों ने कठिन परिस्थितियों में भी अपनी सिख पहचान को कायम रखा है और वहां कोई भी सिख केश नहीं कटवाता। गुरु नानक देव जी के प्रकाश गुरुपर्व के अवसर पर मंगलवार को गुरुद्वारा जन्मस्थान ननकाना साहिब में आयोजित गुरमत समागम में शामिल हुए जत्थेदार गड़गज्ज ने संगत को गुरु साहिब की शिक्षाओं और गुरु ग्रंथ साहिब की गुरबाणी से जुड़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने सिंधी समुदाय सहित गुरु नानक नामलेवा सिख संगत से अपनी पुरानी परंपरा के अनुसार परिवार के पहले बच्चे को पूर्ण सिख स्वरूप में तैयार करने की अपील की।

जत्थेदार ने भारत से पहुंचे सिख श्रद्धालुओं से कहा कि वे ननकाना साहिब में पिशौरी और सिंधी संगत की सेवा तथा श्रद्धा से प्रेरणा लेकर जाएं। उन्होंने कहा कि ये संगत गुरुपर्व के अवसर पर पूरे प्रेम और समर्पण के साथ बड़ी सेवाएं निभाती है।

Post Comment

Comment List

Latest News

ननकाना साहिब में जत्थेदार की सिख युवाओं से अपील, कहा- पाकिस्तान के सिखों ने कठिन हालात में भी पहचान रखी कायम ननकाना साहिब में जत्थेदार की सिख युवाओं से अपील, कहा- पाकिस्तान के सिखों ने कठिन हालात में भी पहचान रखी कायम
श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने गुरु नानक देव जी के प्रकाश गुरुपर्व पर ननकाना...
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बवाल, प्रियांक खड़गे ने राजनाथ से मांगा जवाब
महिला से फोन पर करने लगा अश्लील बातें, इनकार पर पति-पत्नी जैसी तस्वीर एडिट कर फेसबुक पर डाली; आरोपी गिरफ्तार
झगड़े के दौरान युवक पर की फायरिंग, दो आरोपी देशी कट्टे और बाइक सहित गिरफ्तार
पंजाब विधानसभा चुनाव साथ लड़ेंगे भाजपा-अकाली दल, एनडीए में पुराने सहयोगी की वापसी से गठबंधन को मजबूती
पशु चिकित्सालय बीमार, इलाज के लिए चाहिए 1 करोड़
आंध्रप्रदेश में भीषण सड़क हादसा: अलग-अलग हादसों में 8 लोगों की मौत, बचाव और राहत कार्य जारी