कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बवाल, प्रियांक खड़गे ने राजनाथ से मांगा जवाब

वोटरों के नाम कटे, सबूत मिटाने के आरोप भी लगे

कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बवाल, प्रियांक खड़गे ने राजनाथ से मांगा जवाब
खड़गे ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से आलंद मतदाता सूची विवाद पर जवाब मांगा है। उन्होंने आरोप लगाया कि फर्जी आवेदनों के जरिए 5,994 असली मतदाताओं के नाम हटाए गए। मामले में भाजपा विधायक और उनके बेटे आरोपी हैं। एसआईटी ने डिजिटल रिकॉर्ड, लेनदेन और दस्तावेज जलाने के सीसीटीवी फुटेज जुटाए हैं।

कलबुर्गी। कर्नाटक के गृहमंत्री प्रियांक खड़गे ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के कलबुर्गी दौरे से पहले आलंद निर्वाचन क्षेत्र से 5,994 असली मतदाताओं के नाम हटाए जाने के मामले को लेकर भाजपा से जवाब मांगा है। खड़गे ने सोशल मीडिया पर कहा कि सिंह लोकतंत्र पर चर्चा करने के लिए जिले के दौरे पर आ रहे हैं, इसलिए उन्हें आलंद मतदाता सूची से नाम हटाने के मामले में भाजपा नेताओं पर लगे आरोपों पर भी सफाई देनी चाहिए। उन्होंने कहा, वरिष्ठ भाजपा नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस सप्ताह कलबुर्गी आ रहे हैं, ताकि हमें लोकतंत्र पर भाषण दे सकें। शायद किसी को उन्हें यह बताना चाहिए कि कलबुर्गी में उनकी ही पार्टी के नेताओं पर लोकतंत्र के साथ क्या करने का आरोप लगा है।

खड़गे ने बताया कि इस मामले में जिले के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक विधायक और उनके बेटे को क्रमश: आरोपी नंबर 1 और 2 बनाया गया है। उन्होंने लगभग 20,000 पन्नों के आरोपपत्र का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि फर्जी आवेदनों के जरिए 5,994 असली मतदाताओं के नाम धोखे से हटाने की साजिश रची गई थी। उन्होंने बताया कि विशेष जांच दल (एसआईटी) ने जब्त किए गए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से डिजिटल रिकॉर्ड, वित्तीय लेनदेन और भुगतान के सबूत जुटाए हैं। इसके अलावा सीसीटीवी फुटेज भी मिले हैं, जिनमें सबूत मिटाने के लिए दस्तावेजों को जलाते हुए देखा जा सकता है।

खड़गे ने कहा, यह सिर्फ चुनावी गड़बड़ी का आरोप नहीं है बल्कि हजारों वैध मतदाताओं को उनके मताधिकार से वंचित करने की एक सुनियोजित कोशिश है। सिंह के कलबुर्गी दौरे से ठीक पहले मंत्री का यह बयान सामने आया है, जिससे कर्नाटक में कांग्रेस और भाजपा के बीच मतदाता सूची से नाम हटाने का यह मामला एक नया राजनीतिक विवाद बन गया है।

 

Read More सोनिया गांधी की किताब को लेकर राहुल गांधी ने किए चौकाने वाले खुलासे, बोले- कई बातें छूट गईं

Read More जानिए, राजस्थान विधानसभा के बाद स्थानीय निकाय और पंचायती राज चुनावों में मतदाताओं का मिजाज

Read More बोत्सवाना से आई मादा चीता ने कूनो में रचा इतिहास, 4 शावकों को दिया जन्म

 

 

 

 

 

 

 

 

Tags: kharge

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ननकाना साहिब में जत्थेदार की सिख युवाओं से अपील, कहा- पाकिस्तान के सिखों ने कठिन हालात में भी पहचान रखी कायम ननकाना साहिब में जत्थेदार की सिख युवाओं से अपील, कहा- पाकिस्तान के सिखों ने कठिन हालात में भी पहचान रखी कायम
श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने गुरु नानक देव जी के प्रकाश गुरुपर्व पर ननकाना...
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बवाल, प्रियांक खड़गे ने राजनाथ से मांगा जवाब
महिला से फोन पर करने लगा अश्लील बातें, इनकार पर पति-पत्नी जैसी तस्वीर एडिट कर फेसबुक पर डाली; आरोपी गिरफ्तार
झगड़े के दौरान युवक पर की फायरिंग, दो आरोपी देशी कट्टे और बाइक सहित गिरफ्तार
पंजाब विधानसभा चुनाव साथ लड़ेंगे भाजपा-अकाली दल, एनडीए में पुराने सहयोगी की वापसी से गठबंधन को मजबूती
पशु चिकित्सालय बीमार, इलाज के लिए चाहिए 1 करोड़
आंध्रप्रदेश में भीषण सड़क हादसा: अलग-अलग हादसों में 8 लोगों की मौत, बचाव और राहत कार्य जारी