महिला से फोन पर करने लगा अश्लील बातें, इनकार पर पति-पत्नी जैसी तस्वीर एडिट कर फेसबुक पर डाली; आरोपी गिरफ्तार

मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी गोविंदा उर्फ गुड्डू राजा को दबोचा

महिला से फोन पर करने लगा अश्लील बातें, इनकार पर पति-पत्नी जैसी तस्वीर एडिट कर फेसबुक पर डाली; आरोपी गिरफ्तार
मध्यप्रदेश के बैतूल जिले की मुलताई थाना पुलिस ने महिला को परेशान करने, जान से मारने की धमकी देने और उसकी एडिट की गई तस्वीर सोशल मीडिया पर अपलोड करने के मामले में फरार पांच हजार रुपये के इनामी आरोपी गोविंदा उर्फ गुड्डू राजा को उत्तर प्रदेश के झांसी से गिरफ्तार किया है। साइबर सेल और मुखबिर तंत्र की मदद से पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया है।

बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले की मुलताई थाना पुलिस ने महिला को परेशान करने, अशोभनीय बातचीत करने, धमकी देने और उसकी तस्वीर एडिट कर सोशल मीडिया पर अपलोड करने के मामले में फरार पांच हजार रुपये के इनामी आरोपी को उत्तर प्रदेश के झांसी से गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस के अनुसार, 05 अक्टूबर 2026 को एक महिला ने अपने पति के साथ मुलताई थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि मुलताई के राजीव गांधी वार्ड निवासी गोविंदा उर्फ गुड्डू राजा (40) मार्च 2025 से उसे परेशान कर रहा था। आरोप है कि होली के दिन से आरोपी फोन कर अशोभनीय बातें करने लगा और बातचीत से इनकार करने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। महिला के इनकार के बाद आरोपी ने उसके साथ अपनी तस्वीर एडिट कर फेसबुक आईडी पर अपलोड कर दी। शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध क्रमांक 833/26 दर्ज कर जांच शुरू की थी।

मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार था। पुलिस अधीक्षक अमित सक्सेना ने उसकी गिरफ्तारी पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपुसे और एसडीओपी एस.के. सिंह के मार्गदर्शन तथा मुलताई थाना प्रभारी निरीक्षक विकास पटेल के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर तंत्र और साइबर सेल की मदद से उसकी तलाश की। पुलिस ने 23 नवम्बर को झांसी से गोविंदा उर्फ गुड्डू राजा (पिता शंकर बोबडे), मूल निवासी मुलताई और वर्तमान निवासी बछेड़ा स्टेट, जिला शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक अमित सक्सेना ने महिलाओं और युवतियों से अपील की है कि फोन, सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से उत्पीड़न, तस्वीरों के दुरुपयोग अथवा धमकी की स्थिति में चुप न रहें। ऐसे मामलों में साक्ष्य सुरक्षित रखते हुए तत्काल परिजनों और पुलिस को सूचित करें।

Post Comment

Comment List

Latest News

कोटा में सरकारी स्कूल की छत गिरने पर जूली का हमला, भाजपा सरकार पर लापरवाही का आरोप कोटा में सरकारी स्कूल की छत गिरने पर जूली का हमला, भाजपा सरकार पर लापरवाही का आरोप
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सत्ता...
ननकाना साहिब में जत्थेदार की सिख युवाओं से अपील, कहा- पाकिस्तान के सिखों ने कठिन हालात में भी पहचान रखी कायम
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बवाल, प्रियांक खड़गे ने राजनाथ से मांगा जवाब
महिला से फोन पर करने लगा अश्लील बातें, इनकार पर पति-पत्नी जैसी तस्वीर एडिट कर फेसबुक पर डाली; आरोपी गिरफ्तार
झगड़े के दौरान युवक पर की फायरिंग, दो आरोपी देशी कट्टे और बाइक सहित गिरफ्तार
पंजाब विधानसभा चुनाव साथ लड़ेंगे भाजपा-अकाली दल, एनडीए में पुराने सहयोगी की वापसी से गठबंधन को मजबूती
पशु चिकित्सालय बीमार, इलाज के लिए चाहिए 1 करोड़