अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को पहुंचाया यमराज के पास, कुएं में फेंका शव, आरोपी गिरफ्तार
पुलिस जांच में खुला था पति की संलिप्तता का राज
मध्यप्रदेश के सतना जिले की अदालत ने पत्नी की हत्या के दो वर्ष पुराने मामले में आरोपी पति कमलेश चौधरी (38) को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश सुबोध कुमार विश्वकर्मा ने सोमवार को यह फैसला सुनाया।
सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिले की अदालत ने पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी पति को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अभियोजन पक्ष के अनुसार, द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश सुबोध कुमार विश्वकर्मा ने सोमवार को दो वर्ष पुराने हत्या के मामले में फैसला सुनाते हुए आरोपी कमलेश चौधरी (38) को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। कमलेश पर अपनी पत्नी आशा चौधरी की हत्या का आरोप था।
अभियोजन के मुताबिक, 24 अक्टूबर 2024 को कोठी थाना क्षेत्र में छिटिया मोड़ के पास आशा चौधरी का रक्तरंजित शव मिला था। इस मामले में पुलिस ने कमलेश चौधरी के खिलाफ पत्नी की हत्या का प्रकरण दर्ज किया था।
Related Posts
Post Comment
Latest News
22 Nov 2026 18:32:22
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC), अजमेर ने अभ्यर्थियों की समस्याओं के त्वरित समाधान और प्रत्यक्ष संवाद के लिए शुक्रवार को...

Comment List