सीआईडी इंटेलिजेंस की बड़ी कार्रवाई : सेना की गोपनीय सूचनाएं भेजने वाला पाक एजेंट गिरफ्तार, पंजाब का रहने वाला है आरोपी

शासकीय गुप्त बात अधिनियम के तहत गिरफ्तारी

सीआईडी इंटेलिजेंस की बड़ी कार्रवाई : सेना की गोपनीय सूचनाएं भेजने वाला पाक एजेंट गिरफ्तार, पंजाब का रहने वाला है आरोपी
पाकिस्तानी हैंडलर्स को सेना की गोपनीय सूचनाएं भेजने वाले आरोपी को सीआईडी इंटेलीजेंस राजस्थान की जयपुर इकाई ने गिरफ्तार कर लिया। जांच में खुलासा हुआ कि फिरोजपुर पंजाब निवासी प्रकाश सिंह उर्फ  बादल सोशल मीडिया के माध्यम से आईएसआई के संपर्क में था। यह एजेंट राजस्थान, पंजाब और गुजरात से भारतीय सेना से जुड़ी सामरिक महत्व की गोपनीय सूचनाएं एकत्रित कर पाकिस्तानी हैंडलर्स को भेज रहा था।

जयपुर। पाकिस्तानी हैंडलर्स को सेना की गोपनीय सूचनाएं भेजने वाले आरोपी को सीआईडी इंटेलीजेंस राजस्थान की जयपुर इकाई ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। जांच में खुलासा हुआ कि फिरोजपुर पंजाब निवासी प्रकाश सिंह उर्फ  बादल सोशल मीडिया के माध्यम से आईएसआई के संपर्क में था। यह एजेंट राजस्थान, पंजाब और गुजरात से भारतीय सेना से जुड़ी सामरिक महत्व की गोपनीय सूचनाएं एकत्रित कर पाकिस्तानी हैंडलर्स को भेज रहा था। आईजी इंटेलीजेंस प्रफुल्ल कुमार ने बताया कि 27 नवंबर को प्रकाश सिंह उर्फ  बादल को श्रीगंगानगर में सैन्य प्रतिष्ठान साधूवाली के आसपास देखे जाने की सूचना मिली। सूचना पर बॉर्डर इंटेलिजेंस टीम ने तुरंत कार्रवाई कर उसे हिरासत में लिया। प्रारंभिक जांच में उसके मोबाइल फोन पर विदेशी और पाकिस्तानी व्हाट्सएप नंबरों से लगातार संपर्क में रहने की पुष्टि हुई।

ऑपरेशन सिंदूर के समय से आईएसआई के संपर्क में था
श्रीगंगानगर के ज्वाइंट इंटेरोगेशन सेंटर में सभी जांच एजेंसियों ने आरोपी से गहन पूछताछ की। पूछताछ में सामने आया कि यह एजेंट ऑपरेशन सिंदूर के समय से ही आईएसआई के निरंतर संपर्क में था। वह भारतीय सेना के वाहनों, सैन्य संस्थानों, सीमावर्ती क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, पुलों, सड़कों, रेलवे लाइनों और नए निर्माण कायोंर् जैसी सामरिक जानकारी पाकिस्तान स्थित अपने हैंडलर्स को उपलब्ध करवा रहा था।

ओटीपी सप्लाई और फंडिंग
जासूसी के अलावा बादल एक और गंभीर राष्ट्रविरोधी गतिविधि में शामिल था। दुश्मन देश की मांग पर वह भारतीय लोगों के नाम पर जारी मोबाइल नंबरों के ओटीपी उपलब्ध करवाता था। इन ओटीपी का उपयोग पाकिस्तानी एजेंट भारतीय नंबरों से व्हाट्सएप डाउनलोड कर जासूसी और राष्ट्रविरोधी गतिविधियां संचालित करने के लिए करते थे। इस मदद के बदले संदिग्ध ने धनराशि भी प्राप्त की थी।

शासकीय गुप्त बात अधिनियम के तहत गिरफ्तारी
मामले की गंभीरता को देखते हुए संदिग्ध को आगे की कार्रवाई के लिए जयपुर के केंद्रीय पूछताछ केंद्र लाया गया। यहां सभी आसूचना एजेंसियों द्वारा पूछताछ और मोबाइल के तकनीकी परीक्षण से प्राप्त डेटा से उपरोक्त सभी तथ्यों की पुष्टि हुई। इसके बाद आरोपी प्रकाश सिंह उर्फ  बादल (34) को शासकीय गुप्त बात अधिनियम 1923 के तहत स्पेशल पुलिस स्टेशन जयपुर पर मुकदमा दर्ज कर सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। 

Read More नाकाबंदी तोड़ भाग रही थार से दो किलो अफीम बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र
जयपुर के सांगानेर स्थित ऐतिहासिक मालपुरा गेट पर मुहर्रम का जुलूस पूरी अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में निकाला गया। स्थानीय...
2 साल पूरे होने पर राहुल गांधी का बड़ा संदेश, 'हर लड़ाई में आपके साथ था, हूं और रहूंगा'
अमेरिका-जीसीसी गठजोड़ पर ईरान का पलटवार, विदेशी दखल को बताया खतरा
राजस्थान में निवेश बढ़ाने का आह्वान, बीयूवीएम के त्रिवेणी संगम समारोह में नई कार्यकारिणी ने ली शपथ,
पंजाब में बड़ा खुलासा: सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान पहुंच रही थीं गोपनीय सूचनाएं, 3 आरोपी गिरफ्तार
राज्यपाल बागडे निमेड़ा स्थित श्री श्याम गौशाला पहुंचे, भागवत कथा में सम्मिलित हुए
राम मंदिर दान मामले पर सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले- आस्था से खिलवाड़ नहीं करेंगे बर्दाश्त, विपक्षी दलों पर साधा निशाना