कश्मीर और लद्दाख में ठंड का प्रकोप : ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी का अनुमान, शीतलहर से जमे कुछ हिस्से

तापमान माइनस 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

कश्मीर और लद्दाख में ठंड का प्रकोप : ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी का अनुमान, शीतलहर से जमे कुछ हिस्से
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में ठंड का प्रकोप जारी है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 5.7°C, शोपियां माइनस 8.2°C, लेह माइनस 14.4°C और द्रास माइनस 24.6°C दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले 10 दिन मौसम स्थिर रहेगा, जबकि 16-21 जनवरी के बीच कुछ ऊंचे इलाकों में हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना है।

जम्मू। केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से ठंड का प्रकोप जारी है। श्रीनगर में पिछली रात न्यूनतम तापमान माइनस 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछली रात के माइनस 6.0 डिग्री से थोड़ा ज्यादा था। भीषण शीतलहर ने श्रीनगर में डल झील, जल निकायों और पानी के पाइपों के कुछ हिस्सों को जमा दिया है। मौसम विभाग के अनुसार श्रीनगर में दिन का तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य तापमान से लगभग 4.2 डिग्री ज्यादा था। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार दक्षिण कश्मीर का शोपियां सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान माइनस 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसके बाद पुलवामा में तापमान माइनस 8.0 डिग्री सेल्सियस रहा। लोकप्रिय पर्यटन स्थल पहलगाम में माइनस 7.8 डिग्री, जबकि स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग में माइनस 6.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। एक अन्य पर्यटन स्थल सोनमर्ग में न्यूनतम तापमान माइनस 6.3 डिग्री सेल्सियस रहा। केंद्र शासित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहा। मौसम विभाग ने कहा कि कश्मीर संभाग में कई जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से एक से चार डिग्री सेल्सियस कम रहा, जबकि जम्मू संभाग में कई जगहों पर यह सामान्य से एक से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। जम्मू क्षेत्र में जम्मू शहर में पिछली रात के तापमान 5.6 डिग्री के मुकाबले 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में माइनस 0.4 , कटरा में माइनस 5.2 और भद्रवाह में माइनस 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछली रात के माइनस 3.4 डिग्री सेल्सियस से थोड़ा ज्यादा था।

विभाग के अनुसार लद्दाख क्षेत्र भीषण ठंड की चपेट में रहा। लेह में माइनस 14.4 डिग्री सेल्सियस, कारगिल में माइनस 13.7 और नुब्रा में माइनस 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। द्रास में फिर माइनस 24.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो पिछली रात के तापमान के बराबर था। मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में अगले 10 दिनों मौसम के स्थिर रहने के आसार हैं। दिसंबर के आखिरी हफ़्ते में कश्मीर में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ की वजह से ऊपरी इलाकों और गुलमर्ग, सोनमर्ग और पहलगाम जैसे पर्यटक जगहों पर बर्फबारी हुई।

मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार 15 जनवरी तक आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे, इसके बाद 16-17 जनवरी को कश्मीर डिवीजन के कुछ ऊंचे इलाकों में हल्के बादल छाये रहेंगे और हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। 18-19 जनवरी को मौसम आंशिक रूप से या आम तौर पर बादल छाये रहेंगे, बीस जनवरी को फिर कुछ ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी होने का अनुमान है, जबकि 21 जनवरी को आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे।

Read More धर्मेंद्र प्रधान के कार्यकाल में भ्रष्टाचार की लंबी श्रृंखला : इस्तीफे की मांग एक मुद्दे पर आधारित नहीं, जयराम बोले- वह अयोग्य और झूठ बोलने वाले व्यक्ति

 

Read More पेपर लीक मुद्दे पर लोकसभा में हंगामा : धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर विपक्ष ने लगाए नारे, कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रह्लाद जोशी ने संभाला केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार : बैठक में की विभिन्न योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा, बोले- मुझ पर भरोसा करने के लिए प्रधानमंत्री का आभार प्रह्लाद जोशी ने संभाला केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार : बैठक में की विभिन्न योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा, बोले- मुझ पर भरोसा करने के लिए प्रधानमंत्री का आभार
केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने रविवार को शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने शिक्षा...
यूरोप के जंगलों में भीषण आग : फ्रांस से 3 लाख से अधिक लोग पलायन को मजबूर, नियंत्रण से बाहर हवाएं
दिल्ली में छाए 'धन्यवाद राहुल गांधी' के होर्डिंग, युवा कांग्रेस बोली- छात्रों के संघर्ष और नेतृत्व की ऐतिहासिक जीत
कारगिल विजय दिवस पर विधानसभा में शहीदों को श्रद्धांजलि, स्पीकर देवनानी ने किया पुष्पचक्र अर्पित
कारगिल विजय दिवस: सीएम भजनलाल ने दी अमर जवान ज्योति पर श्रद्धांजलि, शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को किया नमन, कहा-कारगिल के वीर सदैव रहेंगे प्रेरणास्रोत
प्रमोद तिवारी का केंद्र सरकार पर बड़ा हमला, बोले- कौरवी शासन का अंत शुरू, पांडवों की हो चुकी है वापसी 
सांगानेर में आदिवासी महिलाओं के साथ सीएम भजनलाल ने सुनी 'मन की बात, कहा- प्रधानमंत्री प्रेरक कहानियों से समाज को दे रहे सकारात्मक दिशा