मेरठ की दलित छात्रा ललिता गौतम हत्याकांड: खरगे का भाजपा पर तीखा हमला, बोले- सरकार दबा रही न्याय की आवाज

कानून व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल

मेरठ की दलित छात्रा ललिता गौतम हत्याकांड: खरगे का भाजपा पर तीखा हमला, बोले- सरकार दबा रही न्याय की आवाज
कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मेरठ की दलित छात्रा ललिता गौतम की हत्या और उसके बाद न्याय मांग रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिसिया कार्रवाई को लेकर उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि "डबल इंजन सरकार" का यह रवैया महिला और दलित विरोधी मानसिकता को दर्शाता है।

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मेरठ की दलित छात्रा ललिता गौतम की हत्या को लेकर उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह घटना भाजपा की "डबल इंजन सरकार" का महिला और दलित विरोधी चेहरा उजागर करती है और पीड़ित परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है लेकिन सरकार उनकी आवाज सुनने के बजाय न्याय की मांग करने वालों को ही दबाने में लगी है।

खरगे ने सोशल मीडिया एक्स पर शुक्रवार को लिखा, "मेरठ की दलित छात्रा ललिता गौतम की निर्मम हत्या ने भाजपा की डबल इंजन सरकार का महिला एवं दलित विरोधी चेहरा एक बार फिर बेनक़ाब कर दिया है। पीड़ित परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है लेकिन सरकार उसकी आवाज सुनने के बजाय न्याय की माँग करने वालों को ही कुचलने में लगी है।" कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2013 से 2024 के बीच महिलाओं के खिलाफ दर्ज अपराधों में लगभग 42.6 प्रतिशत और अनुसूचित जातियों के खिलाफ अपराधों में लगभग 41 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। उन्होंने दावा किया कि देश में हर दो घंटे तीन मिनट में एक अनुसूचित जाति की महिला के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज होता है, यानी प्रतिदिन औसतन 12 दलित महिलाओं के साथ दुष्कर्म के मामले सामने आते हैं। उन्होंने कहा कि ये केवल आंकड़े नहीं, बल्कि महिलाओं, दलितों और वंचितों की बढ़ती असुरक्षा का प्रमाण हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि जब कांग्रेस नेता पीड़ित परिवार से मिलने और उनके साथ खड़े होने पहुंचते हैं, तो उन्हें गिरफ्तार किया जाता है, नजरबंद किया जाता है और पुलिस बल का इस्तेमाल कर रोका जाता है। उन्होंने सवाल किया कि योगी सरकार आखिर किस सच को छिपाना चाहती है और विपक्षी नेताओं को पीड़ित परिवार से मिलने से क्यों रोका जा रहा है। खरगे ने कहा कि हाथरस और उन्नाव की घटनाओं में भी देश ने देखा था कि भाजपा सरकार ने किस तरह पीड़ितों की आवाज़ दबाने और सत्ता से जुड़े लोगों को बचाने की कोशिश की थी। उनके अनुसार अब मेरठ में भी वही रवैया दोहराया जा रहा है। खरगे ने मांग की कि पीड़िता के परिवार को शीघ्र न्याय मिले, दोषियों को कठोरतम सजा दी जाए और पीड़ित परिवार तथा न्याय की मांग करने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई तत्काल बंद की जाए। उन्होंने कहा कि दलितों, वंचितों और कमजोर वर्गों की आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ब्लॉक कार्य स्थगित होने से जैसलमेर-जयपुर रेलसेवा रीस्टोर, रेलवे ने जारी किए निर्देश ब्लॉक कार्य स्थगित होने से जैसलमेर-जयपुर रेलसेवा रीस्टोर, रेलवे ने जारी किए निर्देश
उत्तर पश्चिम रेलवे ने बताया कि जोधपुर मंडल के डेगाना-फुलेरा रेलखंड पर सांभर लेक स्टेशन में फुट ओवर ब्रिज के...
एथनॉल मिश्रण नीति के खिलाफ युवा कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, सरकार पर उपभोक्ताओं को गुमराह करने का आरोप
योगी का अखिलेश पर हमला: सपा सरकार में "जय श्रीराम" का नारा लगाने वालों को भेजा जाता था जेल, 17 परियोजनाओं का किया लोकार्पण 
साइबर अपराधियों के खिलाफ जयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 215 मोबाइल बरामद और पांच आरोपी गिरफ्तार
140 करोड़ से संवरा जैसलमेर रेलवे स्टेशन, हेरिटेज लुक के साथ मिलेगी विश्वस्तरीय सुविधाएं
सीएम रेखा गुप्ता ने बताया विकास का नया मॉडल: वर्ल्ड बैंक की साझेदारी से लागू होगा 8,300 करोड़ का क्लीन एयर प्रोग्राम, ग्रीन बजट में मिला विशेष फोकस
100 आइकन्स ऑफ राजस्थान पहल शुरू : राज्य के 100 प्रेरणादायी चेहरों को मिलेगा सम्मान, युवाओं के लिए बनेंगे रोल मॉडल