दिल्ली सरकार का रामलीला मैदान में होगा शपथ ग्रहण : मुख्यमंत्री की रेस में 6 नाम, नया नाम सीएम के लिए सामने लाकर चौंका सकती है भाजपा

वीके सक्सेना भी तैयारियों पर नजर रखे हैं

दिल्ली सरकार का रामलीला मैदान में होगा शपथ ग्रहण : मुख्यमंत्री की रेस में 6 नाम, नया नाम सीएम के लिए सामने लाकर चौंका सकती है भाजपा

शपथ समारोह 4:30 बजे की जगह अब 11 बजे होगा। भाजपा पार्टी विधायक दल की बैठक 3:30 बजे बुलाई गई है, जिसमें उस की घोषणा होगी।

नई दिल्ली। विधानसभा चुनाव रिजल्ट के 12 दिन बाद 20 फरवरी को नए मुख्यमंत्री रामलीला मैदान में शपथ लेंगे। सूत्रों के मुताबिक शपथ ग्रहण समारोह के समय में बदलाव हुआ है। शपथ समारोह 4:30 बजे की जगह अब 11 बजे होगा। भाजपा पार्टी विधायक दल की बैठक 3:30 बजे बुलाई गई है, जिसमें उस की घोषणा होगी। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने रामलीला मैदान का निरीक्षण किया। चुघ ने कहा कि उप राज्यपाल वीके सक्सेना भी तैयारियों पर नजर रखे हैं। उन्होंने कहा कि शपथ समारोह भव्य और ऐतिहासिक होगा। भाजपा सूत्रों के मुताबिक शपथ ग्रहण कार्यक्रम दिल्ली के रामलीला मैदान में होगा। इसमें प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय मंत्री, भाजपा और एनडीए शासित 20 राज्यों के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री शामिल होंगे। इसके अलावा उद्योगपति, फिल्म स्टार, क्रिकेट खिलाड़ी, साधु-संत और राजनयिक भी आएंगे।

मुख्यमंत्री की रेस में 6 नाम
माना जा रहा है कि हरियाणा और राजस्थान की तरह दिल्ली में भाजपा कोई नया नाम सीएम के लिए सामने लाकर चौंका सकती है। हालांकि मीडिया में 6 विधायकों के नाम मुख्यमंत्री की रेस में सबसे आगे हैं। कुल 9 नामों में की सूची तैयार की गई है जिसमें से सीएम, डिप्टी सीएम, कैबिनेट मंत्री और स्पीकर के नाम तय किए जाएंगे। दिल्ली मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री समेत अधिकतम 7 मंत्री हो सकते हैं। ऐसे में चर्चा है कि दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों से एक-एक भाजपा विधायक को चुना जा सकता है। बिहार और पंजाब चुनाव के अलावा जातिगत समीकरणों को ध्यान में रखते हुए इन्हें चुना जाएगा। जो नाम सीएम रेस में आगे बताए जा रहे हैं उनमें पहली बार के विधायक रविंद्र इंद्रराज सिंह, शिखा राय, पूर्व मुख्यमंत्री साहिबअ वर्मा के बेटे प्रवेश वर्मा, तीसरी बार के विधायक विजेंद्र गुप्ता, राजकुमार भाटिया, जितेंद्र महाजन शामिल हैं। 

Tags: BJP

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन : पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर की गई थी अपमानजनक टिप्पणी, डोटासरा समेत 6 विधायकों के निलंबन के खिलाफ किया प्रदर्शन कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन : पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर की गई थी अपमानजनक टिप्पणी, डोटासरा समेत 6 विधायकों के निलंबन के खिलाफ किया प्रदर्शन
कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार के मंत्री द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर की गई अपमानजनक टिप्पणी और कांग्रेस के...
बख्शी ने रेखा से की फिल्म छावा को कर मुक्त करने की मांग, कहा- मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से अनुरोध है कि फिल्म छावा को कर मुक्त करें
बीजेपी के प्रदेश प्रभारी राधा मोहनदास अग्रवाल ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- विधानसभा में जो कुछ भी हुआ, वह कांग्रेस के दो गुटों की आपसी लड़ाई का परिणाम
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार पर दलितों पर अत्याचार बढ़ने के लगाए आरोप, कहा- दलित समुदाय के दूल्हों की बारात अब पुलिस सुरक्षा में निकालनी पड़ रही
राजस्थान पुलिस अकादमी का पदक वितरण समारोह का आयोजन, आरपीए एस सेंगाथिर ने कहा- पदक बनाते हैं आम से खास
जाम्बिया सरकार ने एमराल्ड पर 15% निर्यात शुल्क हटाया, जयपुर के पन्ना उद्योग की प्रतिस्पर्धात्मकता हो सकेगी मजबूत 
डाकघर कार्यालय भवन में शौचालय नहीं है शौचालय, महिला कर्मचारी परेशान