भाजपा में नई सरकार के गठन की कवायद शुरू : अमित शाह के निवास पर हुई बैठक, नए मुख्यमंत्री एवं मंत्रिमंडल के सदस्यों के नामों पर की चर्चा

सचदेवा विधायकों से मिल कर उन्हें बधाई देंगे

भाजपा में नई सरकार के गठन की कवायद शुरू : अमित शाह के निवास पर हुई बैठक, नए मुख्यमंत्री एवं मंत्रिमंडल के सदस्यों के नामों पर की चर्चा
विधानसभा चुनाव जीतने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व ने दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की नयी सरकार के गठन को लेकर विचार मंथन शुरू कर दिया

नई दिल्ली। विधानसभा चुनाव जीतने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व ने दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की नयी सरकार के गठन को लेकर विचार मंथन शुरू कर दिया। दिल्ली के नए मुख्यमंत्री एवं मंत्रिमंडल के सदस्यों के नामों पर विचार के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निवास पर एक बैठक हुई, जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा भी शामिल हुए। बैठक में भाजपा विधायक दल की बैठक बुलाने और केंद्रीय पर्यवेक्षक तय करने पर भी बातचीत होनी है। वहीं भाजपा की दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शाम पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक बुलायी है। सचदेवा विधायकों से मिल कर उन्हें बधाई देंगे।  

भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचंड विजयी हासिल की है। पार्टी ने 48 सीटें जीत कर 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी की है। इस जीत के बाद पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल है। पार्टी के विजयी उम्मीदवार अपने-अपने क्षेत्र में जुलूस निकाल कर रहे हैं। नई दिल्ली विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को शिकस्त देने वाले भाजपा के विजयी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा, बिजवासन विधानसभा सीट से पार्टी के विजयी उम्मीदवार कैलाश गहलोत और गांधी नगर विधानसभा सीट से पार्टी के विजयी उम्मीदवार अरविंदर सिंह लवली ने राज निवास जाकर उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना से रविवार को मुलाकात की। इन नेताओं ने सक्सेना से मुलाकात के बाद कहा कि उन्होंने उपराज्यपाल से शिष्टाचार भेंट की है। 

सचदेवा ने कहा कि दिल्ली की जनता ने बदलाव के लिए वोट दिया है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व के लिए वोट दिया है। हम अपने संकल्प पत्र में किए गए वादों को पूरा करेंगे। दिल्ली को विकसित भारत की विकसित राजधानी बनाएंगे।

 

Read More एनटीए ने प्रतियोगिता परीक्षाओं का बनाया मजाक : युवाओं के टूट रहे सपने, खेड़ा बोले- परीक्षा एजेंसी ने छात्रों के दिल में भरा खौफ

Tags: BJP  

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र
जयपुर के सांगानेर स्थित ऐतिहासिक मालपुरा गेट पर मुहर्रम का जुलूस पूरी अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में निकाला गया। स्थानीय...
2 साल पूरे होने पर राहुल गांधी का बड़ा संदेश, 'हर लड़ाई में आपके साथ था, हूं और रहूंगा'
अमेरिका-जीसीसी गठजोड़ पर ईरान का पलटवार, विदेशी दखल को बताया खतरा
राजस्थान में निवेश बढ़ाने का आह्वान, बीयूवीएम के त्रिवेणी संगम समारोह में नई कार्यकारिणी ने ली शपथ,
पंजाब में बड़ा खुलासा: सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान पहुंच रही थीं गोपनीय सूचनाएं, 3 आरोपी गिरफ्तार
राज्यपाल बागडे निमेड़ा स्थित श्री श्याम गौशाला पहुंचे, भागवत कथा में सम्मिलित हुए
राम मंदिर दान मामले पर सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले- आस्था से खिलवाड़ नहीं करेंगे बर्दाश्त, विपक्षी दलों पर साधा निशाना