भारत-यूके सैन्य टुकडियों का संयुक्त अभ्यास अजेय वॉरियर सम्पन्न : रेत के धौरों में तोप के धमाके, हैलीकॉप्टरों की गर्जना ; जवानों की पेशेवर और ऑपरेशनल तैयारी का प्रभावी प्रदर्शन

स्वदेशी रक्षा उपकरणों की प्रदर्शनी लगाई

भारत-यूके सैन्य टुकडियों का संयुक्त अभ्यास अजेय वॉरियर सम्पन्न : रेत के धौरों में तोप के धमाके, हैलीकॉप्टरों की गर्जना ; जवानों की पेशेवर और ऑपरेशनल तैयारी का प्रभावी प्रदर्शन

अर्ध शहरी क्षेत्रों में आतंकवाद रोधी अभियानों पर केंद्रित 25 से 27 नवम्बर तक चला भारत-यूके संयुक्त सैन्य अभ्यास अजेय वॉरियर, बीकानेर महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में सफ लतापूर्वक संपन्न हो गया। संयुक्त राष्ट्र की ओर से परिभाषित परिदृश्यों के अनुरूप इस अभ्यास में दोनों देश की सेनाओं के बीच बढ़ते सामरिक तालमेल, पेशेवर क्षमता और संयुक्त ऑपरेशनल तैयारी का प्रभावशाली प्रदर्शन हुआ।

बीकानेर। अर्ध शहरी क्षेत्रों में आतंकवाद रोधी अभियानों पर केंद्रित 25 से 27 नवम्बर तक चला भारत-यूके संयुक्त सैन्य अभ्यास अजेय वॉरियर, बीकानेर महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में सफ लतापूर्वक संपन्न हो गया। संयुक्त राष्ट्र की ओर से परिभाषित परिदृश्यों के अनुरूप इस अभ्यास में दोनों देश की सेनाओं के बीच बढ़ते सामरिक तालमेल, पेशेवर क्षमता और संयुक्त ऑपरेशनल तैयारी का प्रभावशाली प्रदर्शन हुआ। सेना के जन संपर्क अधिकारी ले. कर्नल निखिल धवन ने बताया कि अभ्यास के आठवें संस्करण में दोनों सेनाओं के कुल 240 चयनित सैनिकों ने भाग लिया।

उन्होंने बताया कि संयुक्त अभ्यास में भारतीय सेना की सिख रेजिमेंट और यूके की रॉयल गोरखा रेजिमेंट के सैनिकों ने उन्नत सामरिक युद्धाभ्यास, हेलीबोर्न ऑपरेशन, रूम इंटरवेंशनए कॉर्डन एंड सर्च ड्रिल, संयुक्त योजना सत्र और ऑपरेशनल चर्चाओं में हिस्सा लिया। वेलिडेशन फेज के दौरान दोनों देश की टुकड़ियों की उच्च स्तरीय इंटर ऑपरेबिलिटी, सटीकता और संयुक्त ऑपरेशनल क्षमता उल्लेखनीय रही। 

स्वदेशी रक्षा उपकरणों की प्रदर्शनी लगाई
आत्मनिर्भर भारत की भावना को बल देने वाली स्वदेशी हथियार प्रणालियों की एक विशेष उपकरण प्रदर्शनी भी समारोह का हिस्सा रही। जिससे भारत की बढ़ती रक्षा निर्माण क्षमता का प्रदर्शन हुआ। अजेय वॉरियर-25 ने भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच मजबूत और दीर्घकालीन रक्षा सहयोग को नई दिशा प्रदान करने के साथ वैश्विक शांति, स्थिरता और सुरक्षा के लिए दोनों राष्ट्रों की साझा प्रतिबद्धता को सुदृढ़ किया। 

Post Comment

Comment List

Latest News

मिडिल ईस्ट तनाव के चलते जयपुर में होने वाली ब्रिक्स वित्त मंत्रियों की बैठक स्थगित मिडिल ईस्ट तनाव के चलते जयपुर में होने वाली ब्रिक्स वित्त मंत्रियों की बैठक स्थगित
मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध और हवाई मार्गों में व्यवधान के कारण जयपुर में 5-6 मार्च को होने वाली BRICS...
आयतुल्लाह खामेनेई की मौत पर भारत की चुप्पी पर सोनिया और राहुल गांधी की दो टूक, सरकार की चुप्पी को "कमजोर विदेश नीति" दिया करार
मिडिल ईस्ट में जंग छेड़ने के बाद नए ट्रेड फ्रेमवर्क में भारत समेत कई देशों के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा फैसला, बढ़ते व्यापार घाटे को बताया राष्ट्रीय चिंता का विषय
जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: केबिन में फंसा ड्राइवर जिंदा जला, पुलिस जांच शुरू
भारत-कनाड़ा का 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य : आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भी बढेगा सहयोग, मोदी ने कहा- देशों ने माना आतंकवाद और कट्टरपंथ मानवता के लिए गंभीर चुनौती
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बड़ा हादसा : चलती बस बनी आग का गोला, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
होटल में करंट लगने से कर्मचारी की मौत : धरने पर बैठे आक्रोशित ग्रामीण, रास्ता रहा अवरूद्ध