अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग के दो मास्टरमाइंड गिरफ्तार : चोरी की ईको कार जब्त, सॉफ्टवेयर सिस्टम हैक कर लॉक तोड़ने में माहिर

एक आरोपी पॉलिटेक्निक डिप्लोमा धारक

अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग के दो मास्टरमाइंड गिरफ्तार : चोरी की ईको कार जब्त, सॉफ्टवेयर सिस्टम हैक कर लॉक तोड़ने में माहिर

पुलिस थाना सदर बूंदी की टीम ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग का खुलास कर गैंग के दो मास्टरमाइंड बदमाश रामप्रसाद उर्फ राजवीर मीणा और देवीलाल प्रजापत को गिरफ्तार कर इनके चोरी की एक ईको कार बरामद की है। एसपी राजेन्द्र कुमार मीणा ने बताया कि गत वर्ष 19 जनवरी को न्यू मानसरोवर कॉलोनी, चित्तौड़ रोड से एक ईको कार चोरी की रिपोर्ट दर्ज।

बूंदी। पुलिस थाना सदर बूंदी की टीम ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग का खुलास कर गैंग के दो मास्टरमाइंड बदमाश रामप्रसाद उर्फ राजवीर मीणा और देवीलाल प्रजापत को गिरफ्तार कर इनके चोरी की एक ईको कार बरामद की है। एसपी राजेन्द्र कुमार मीणा ने बताया कि गत वर्ष 19 जनवरी को न्यू मानसरोवर कॉलोनी, चित्तौड़ रोड से एक ईको कार चोरी की रिपोर्ट दर्ज हुइ। मामले का खुलासा करने के लिए पुलिस ने शहर व हाईवे पर 50 से अधिक स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। एसपी के अनुसार दोनों अपराधी पूर्व में भी कई चोरी की वारदातों में चालानशुदा हैं। रामप्रसाद पर 51 तथा देवीलाल पर 4 प्रकरण दर्ज हैं। आरोपी विशेष रूप से गुड़गांव व जयपुर में कार चोरी की घटनाओं को अंजाम देते रहे हैं।

एक आरोपी पॉलिटेक्निक डिप्लोमा धारक
पूछताछ में पता चला कि रामप्रसाद ने पॉलिटेक्निक की डिग्री ली हुई है और हुण्डई की क्रेटा जैसी गाड़ियों को चोरी करने में माहिर है। आरोपी एक विशेष डिवाइस के माध्यम से कार के सॉफ्टवेयर सिस्टम को हैक कर नया सिस्टम जनरेट कर लेते हैं, जिससे वे 3-4 मिनट में वाहन का लॉक तोड़कर गाड़ी स्टार्ट कर लेते हैं। 

Post Comment

Comment List

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : प्रियंका गांधी का राज्य सरकार पर निशाना, बिस्वा सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर उठाए सवाल, संस्कृति और जनता की ताकत को बचाना कांग्रेस की लड़ाई असम विधानसभा चुनाव : प्रियंका गांधी का राज्य सरकार पर निशाना, बिस्वा सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर उठाए सवाल, संस्कृति और जनता की ताकत को बचाना कांग्रेस की लड़ाई
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नजीरा से असम चुनाव अभियान का आगाज किया। उन्होंने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर...
3 अप्रैल को रामलीला मैदान से निकलेगी शोभायात्रा, आकर्षक झांकियां और भक्ति से सराबोर होगा शहर
चंडीगढ़ के सेक्टर-37 में पंजाब भाजपा मुख्यालय के बाहर स्कूटी में धमाका, कोई जनहानि नहीं
अश्विनी वैष्णव का लोकसभा में जवाब: रेलवे ने 2025-26 में 167 करोड़ टन माल का किया परिवहन, वित्त वर्ष में पिछले 50 वर्षों में सबसे कम रेल दुर्घटनाएं दर्ज
आयुर्वेद संस्थान की ओर से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन : अमरापुर दरबार में 105वां चैत्र मेला आरंभ, मुफ्त उपचार की सुविधा उपलब्ध 
राजस्व मंडल के अध्यक्ष पद पर कार्यभार संभालने के बाद पहली बार राजस्व मंडल पहुंचे, सदस्यों और अधिकारियों से की चर्चा
वॉर या नो वॉर...क्या खत्म होगी जंग? ट्रंप के संबोधन से पहले तेज हुई कूटनीतिक हलचल, 2 अप्रैल को करेंगे राष्ट्र को संबोधित