मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग तेज : विपक्ष के 73 सांसदों ने दिया प्रस्ताव नोटिस, आयुक्त के खिलाफ लगाए 9 गंभीर आरोप

यह प्रस्ताव केवल राज्यसभा में ही दाखिल किया

मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग तेज : विपक्ष के 73 सांसदों ने दिया प्रस्ताव नोटिस, आयुक्त के खिलाफ लगाए 9 गंभीर आरोप

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग तेज हो गई है। विपक्ष के 73 राज्यसभा सांसदों ने उनके खिलाफ प्रस्ताव नोटिस सौंपा। जयराम रमेश ने 9 गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ये संवैधानिक कदाचार की श्रेणी में आते हैं। विपक्ष का आरोप है कि चुनाव आयुक्त सरकार के दबाव में काम कर रहे हैं, जिससे लोकतंत्र की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं।

नई दिल्ली। विपक्ष ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग को लेकर एक बार फिर राज्यसभा में औपचारिक पहल की है। विपक्ष के 73 सांसदों ने राज्यसभा के महासचिव को प्रस्ताव (रेजोल्यूशन) का नोटिस सौंपा है, जिसमें भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग की गई है। यह नोटिस कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं संचार विभाग प्रभारी जयराम रमेश और तृणमूल कांग्रेस की सांसद सागरिका घोष ने प्रस्तुत किया है। फिलहाल यह प्रस्ताव केवल राज्यसभा में ही दाखिल किया गया है।

रमेश ने जानकारी देते हुए कहा कि इस प्रस्ताव में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कुल 9 गंभीर आरोप लगाए गए हैं। उनके अनुसार, ये आरोप 15 मार्च 2026 के बाद किए गए कार्यों और चूकों से जुड़े हैं, जिन्हें संविधान के अनुच्छेद 324(5) और अनुच्छेद 124(4) के तहत सिद्ध कदाचार माना जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि यह प्रस्ताव मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्त (नियुक्ति, सेवा शर्तें और कार्यकाल) अधिनियम, 2023Þ तथा Þन्यायाधीश (जांच) अधिनियम, 1968Þ के प्रावधानों के तहत लाया गया है।

रमेश ने मुख्य चुनाव आयुक्त के पद पर बने रहने को संविधान पर हमला बताते हुए कहा कि यह स्थिति लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त सरकार के दबाव में काम कर रहे हैं, जो बेहद चिंताजनक है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मुंबई में टैक्सी और ऑटो चालकों के लिए मराठी अनिवार्य : यात्रियों की समस्याओं का समाधान करना इसका उद्देश्य, मुफ्त प्रशिक्षण होगा शुरू मुंबई में टैक्सी और ऑटो चालकों के लिए मराठी अनिवार्य : यात्रियों की समस्याओं का समाधान करना इसका उद्देश्य, मुफ्त प्रशिक्षण होगा शुरू
यात्रियों-चालकों संवाद सुधारने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक ने ऑटो-टैक्सी चालकों के...
बम की धमकी देने वाले नेटवर्क को तोड़ने में सफल नहीं हो रही सरकार : मुख्य अपराधी पुलिस की पहुंच से दूर, गहलोत बोले- मुख्यमंत्री स्वयं लें संज्ञान
राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय का 11वां दीक्षांत समारोह : विद्यार्थियों को डिग्री और पदक किए प्रदान, बागड़े ने डिजिटल डिग्री पोर्टल का किया शुभारंभ  
आरयूबी निर्माण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित : रद्द रहेगी ट्रेन, परिवर्तित मार्ग से होगी संचालित
तृणमूल का बुझने वाला है दीया : भाजपा सरकार बनने के बाद हर अन्याय और अत्याचार की खुलेगी फाइल, मोदी ने कहा- तृणमूल के गुंडों को बंगाल में छुपने की जगह नहीं मिलेगी
सीबीएन की टोल प्लाजा के पास बड़ी कार्रवाई : 48 लाख की नशे की खेप जब्त, लहसुन के कट्टों में छिपाकर ले जा रहे थे डोडाचूरा
सरकार ने दी ठेकेदारों को राहत : निर्माण कार्यों से जुड़े लंबित भुगतानों को निपटाने की कवायद शुरू, नियमों के अनुसार मिलेगा लाभ