दिल्ली में यमुना नदी के कारण फिर गहराया बाढ़ का संकट
यमुना किनारे 24 नाव और 50 गोताखोर तैनात
दिल्ली में एक बार फिर यमुना का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ के हालात बन गए हैं। प्रशासन ने यमुना किनारे 24 नाव और 50 गोताखोरों को तैनात किया है, ताकि आपात स्थिति में लोगों को निकाला जा सकें।
नई दिल्ली। दिल्ली में एक बार फिर यमुना का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ के हालात बन गए हैं। प्रशासन ने यमुना किनारे 24 नाव और 50 गोताखोरों को तैनात किया है, ताकि आपात स्थिति में लोगों को निकाला जा सकें। रविवार शाम को यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर 206.42 मीटर दर्ज किया गया। प्रशासन ने यमुना के घाटों के किनारे रहने वाले लोगों को खाली करवाया है। कुछ दिनों पहले यमुना का पानी रिहायशी इलाकों में घुस गया था। इस बार पानी इन इलाकों में नहीं घुसे, इसके लिए कुछ कदम उठाए गए हैं। बरसाती नालों को फिलहाल यमुना की तरफ से बंद कर दिया गया है। वहीं कश्मीरी गेट और सिविल लाइन इलाके में मिट्टी के बोरे भी लगाए हैं।

Comment List