पंजाब में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट : 5 प्रवासी श्रमिकों की मौत, 29 घायल

मौतें आग की बजाय संरचनात्मक क्षति के कारण हुईं

पंजाब में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट : 5 प्रवासी श्रमिकों की मौत, 29 घायल

लंबी के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) जसपाल सिंह ने कहा कि मलबे से पांच शव बरामद किए गए हैं।

मुक्तसर। पंजाब में मुक्तसर जिले के सिंघेवाला गांव में तड़के एक बजे एक पटाखा निर्माण इकाई में हुए विस्फोट में 5 प्रवासी श्रमिकों की मौत हो गई और 29 अन्य घायल हो गए। हरियाणा सीमा के पास स्थित इस फैक्ट्री में पटाखों के उत्पादन और पैकेजिंग में लगे कई प्रवासी कामगार काम करते थे। रात करीब एक बजे हुए इस विस्फोट के कारण पूरी फैक्ट्री ढह गई। मुक्तसर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अखिल चौधरी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी से पता चला है कि पटाखा निर्माण क्षेत्र में विस्फोट हुआ। अभी पता कारणों का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि विस्फोट के कारण इमारत ढह गई, जिससे लोग हताहत हुए। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि मौतें आग की बजाय संरचनात्मक क्षति के कारण हुईं।

लंबी के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) जसपाल सिंह ने कहा कि मलबे से पांच शव बरामद किए गए हैं। घायलों को उपचार के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), बठिंडा और मुक्तसर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मलबे को साफ करने और फंसे हुए लोगों की तलाश करने के लिए काम कर रहे थे। फैक्ट्री में करीब 40 कर्मचारी थे। मृतकों और घायलों में से अधिकांश प्रवासी श्रमिक हैं। अग्निशमन विभाग और पुलिस की बचाव टीमें मौके पर पहुंचीं। कुछ कर्मचारियों के अभी भी मलबे में फंसे होने की आशंका है। बचाव कार्य जारी है। विस्फोट के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। किल्लियांवाली थाना की प्रभारी (एसएचओ) करमजीत कौर ने कहा कि पांच लोगों की मौत की खबर है, जबकि 29 लोग घायल हैं। 

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प