सरकार का बड़ा फैसला : Sanchar Saathi एप अब हर नए फोन में होगा प्री-इंस्टॉल, जानें पूरा मामला 

मंत्रालय ने स्पष्ट किया 

सरकार का बड़ा फैसला : Sanchar Saathi एप अब हर नए फोन में होगा प्री-इंस्टॉल, जानें पूरा मामला 

दूरसंचार मंत्रालय ने सभी स्मार्टफोन कंपनियों को आदेश दिया है कि हर नया मोबाइल फोन अनडिलीटेबल सरकारी साइबर सेफ्टी ऐप Sanchar Saathi के साथ ही बेचा जाए। यह निर्णय Apple सहित कई टेक कंपनियों के लिए चुनौती बन सकता है। सरकार के अनुसार इस ऐप की मदद से अब तक 7 लाख से अधिक चोरी या खोए फोन मिल चुके हैं। कंपनियों को 90 दिनों में नियम लागू करना होगा।

नई दिल्ली। भारत के दूरसंचार मंत्रालय ने स्मार्टफोन कंपनियों को आदेश दिया है कि वे अपने सभी नए मोबाइल फोन में सरकारी साइबर सेफ्टी ऐप Sanchar Saathi को पहले से इंस्टॉल करके ही बाजार में बेचें। यह कदम Apple जैसी कंपनियों के साथ टकराव की स्थिति पैदा कर सकता है, क्योंकि Apple आमतौर पर किसी भी अनडिलीटेबल सरकारी ऐप को शामिल करने के आदेश का विरोध करता है। मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि यह ऐप फोन से हटाया नहीं जा सकेगा, जिससे कई टेक कंपनियों की चिंताएँ बढ़ गई हैं।

सरकार का कहना है कि Sanchar Saathi ऐप मोबाइल सुरक्षा और चोरी रोकने में अत्यंत कारगर साबित हुआ है। जनवरी में लॉन्च हुए इस ऐप की मदद से अब तक 7 लाख से अधिक खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन को खोजा जा चुका है, जिनमें केवल अक्टूबर माह में 50,000 फोन शामिल थे। भारत में 1.2 अरब से अधिक मोबाइल उपभोक्ता हैं, जो इसे दुनिया का सबसे बड़ा मोबाइल बाजार बनाते हैं, इसलिए मोबाइल सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है।

नए आदेश के मुताबिक Samsung, Apple, Xiaomi, Vivo, Oppo सहित सभी प्रमुख कंपनियों को 90 दिनों के भीतर यह सुनिश्चित करना होगा कि प्रत्येक नए स्मार्टफोन Sanchar Saathi ऐप के साथ ही बेचें जाएं। जो फोन पहले ही स्टॉक या सप्लाई चेन में हैं, उनमें भी यह ऐप अनिवार्य रूप से सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए इंस्टॉल कराया जाएगा। यह निर्देश सार्वजनिक रूप से नहीं, बल्कि निजी रूप से कंपनियों को भेजा गया है।

 

Read More मैं केरल हूं...पहले त्रावणकोर फिर केरल और अब केरलम की ओर: अब संसद के दोनों सदनों में पास होगा प्रस्ताव, इसके बाद राष्टÑपति की अंतिम मंजूरी से मिलेगा नया नाम 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान