आपराधिक लापरवाही का आरोप : भगदड़ मामले में आरसीबी सहित तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज

हादसे की जांच सीआईडी करेगी 

आपराधिक लापरवाही का आरोप : भगदड़ मामले में आरसीबी सहित तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज

भगदड़ मामले में कर्नाटक पुलिस ने रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु, इवेंट मैनेजमेंट कंपनी और कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।

बेंगलुरु। आईपीएल टीम के सम्मान समारोह में भगदड़ मामले में कर्नाटक पुलिस ने रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु, इवेंट मैनेजमेंट कंपनी और कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। इन पर आपराधिक लापरवाही का आरोप लगाया गया है। सूत्रों के अनुसार, एफआईआर में  कहा गया है कि भगदड़ की घटना अव्यवस्था और जिम्मेदार एजेंसियों की लापरवाही की वजह से हुई। 

गौरतलब है कि आरसीबी के आईपीएल चैपियन बनने पर बुधवार को आरसीबी का सम्मान समारोह आयोजित किया गया था। इस दौरान भारी भीड़ आ गई थी और भगदड़ मच गई थी। जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई थी और 33 से अधिक लोग घायल हो गए थे।

हादसे की जांच सीआईडी करेगी :

इस बीच, कर्नाटक सरकार ने हाईकोर्ट को सौंपी गई अपनी स्टेटस रिपोर्ट में को सूचित किया कि चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुई भगदड़ की जांच सीआईडी को सौंपी गई है। घटना की सशक्त जांच सुनिश्चित करने के लिए सीआईडी के अंतर्गत एक विशेष जांच दल का गठन किया जाएगा। सरकार ने भगदड़ की मजिस्ट्रेट जांच की भी घोषणा की है। यह जांच बंगलौर सिटी जिले के डिप्टी कमिश्नर और जिला मजिस्ट्रेट द्वारा 15 दिनों के भीतर की जाएगी, ताकि भगदड़ के कारणों की जांच की जा सके, जिसमें किसी भी तरह की चूक शामिल है और जवाबदेही तय की जा सके। 

Read More दुबई हवाई अड्डे के पास गिरे दो ड्रोन; एक भारतीय सहित चार लोग घायल, विमान परिचालन सामान्य

Tags: fir rcb

Post Comment

Comment List

Latest News

चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए 1,111 केंद्रीय पर्यवेक्षक तैनात, अप्रेल में होंगे चुनाव चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए 1,111 केंद्रीय पर्यवेक्षक तैनात, अप्रेल में होंगे चुनाव
चुनाव आयोग ने निष्पक्ष मतदान हेतु 1,111 पर्यवेक्षकों को तैनात किया है। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल सहित चुनावी राज्यों...
इजरायली हमले में ईरानी बासिज बल के प्रमुख गुलामरेजा सुलेमानी की मौत, ईरान ने जताई कड़ी नाराजगी
अशोक गहलोत ने व्हीलचेयर फेंसिंग ट्रायल में सुविधाओं की कमी पर उठाए सवाल, कहा- खिलाड़ियों के साथ संवेदनहीनता
संघ की और से एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर 29 मार्च को होगा : 4000 लोगों की जांच, दवाइयां और ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध
एआईसीसी ने तेलंगाना में पार्टी-सरकार समन्वय को मजबूत करने के लिए समिति का किया गठन, प्रशासनिक गतिविधियों के कुशल संचालन के लिए भी करेंगे काम
नाइजीरिया में भीषण आतंकवादी हमला: 23 से अधिक लोगों की मौत, अन्य 108 घायल, बचाव और राहत कार्य जारी
तकनीकी कार्य के कारण रेलसेवाएं रेगूलेट : कई प्रमुख रेल सेवाएं देरी से चलेंगी, यात्रियों को समय में बदलाव के लिए सतर्क रहने की सलाह