वियतनाम में एक आवासीय इमारत में लगी आग, 10 लोगों की मौत

70 लोगों को बचाया

वियतनाम में एक आवासीय इमारत में लगी आग, 10 लोगों की मौत

रिपोर्ट के अनुसार खोज एवं बचाव अभियान अभी भी जारी है और अधिक पीड़तिों तथा बचे लोगों का पता लगाया जा सकता है। आवासीय इमारत कुल 150 परिवार रहते हैं।

हनोई। वियतनाम की राजधानी हनोई में एक बहुमंजिला आवासीय इमारत में आग लगने से करीब 10 लोगों की मौत हो गई। हनोई के थान जुआन जिले में 10 मंजिला आवासीय इमारत में रात करीब 11 बजे आग लगी। सूचना मिलते ही दमकल कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक करीब 10 लोगों की मौत हो गयी और 70 लोगों को बचाया गया। इसमें से 54 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

रिपोर्ट के अनुसार खोज एवं बचाव अभियान अभी भी जारी है और अधिक पीड़तिों तथा बचे लोगों का पता लगाया जा सकता है। आवासीय इमारत कुल 150 परिवार रहते हैं। संकरी गलियों और तंग निर्माण घनत्व के कारण अग्निशमन सेवाओं का आगमन जटिल था। आपातकालीन सेवाओं को अभी यह नहीं पता है कि आवासीय इमारत में कितने लोग फंसे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों और अग्निशामकों ने कहा कि करीब कई निवासी पड़ोसी इमारतों की छत पर कूदकर आग से बच गए। 

Tags: fire

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह